अपडेटेड 19 April 2025 at 23:59 IST
मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों से मिलने के बाद NCW चीफ बोलीं- 'घटना की आएगी विस्तृत रिपोर्ट, हमें सैकड़ों शिकायतें मिलीं'
India News: मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बवाल नहीं थम रहा। आज राज्यपाल आनंद बोस हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वहीं NCW की टीम ने भी पीड़ितों से मुलाकात की। दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू जारी है। राणा सांगा विवाद के बीच अखिलेश यादव आज सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने संजय प्लेस स्थित उनके आवास आ रहे हैं।
- भारत
- 18 min read

India News: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस ने आज हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का दौरा किया। वे पीड़ितों से मुलाकात करते नजर आए। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम मुर्शिदाबाद पहुंची और पीड़ित परिवारों से मिली।
अन्य खबरों की बात करें तो राणा सांगा विवाद के बीच आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव सांसद रामजी ला सुमन के घर पहुंचेंगे। दिल्ली के मुस्तफाबादा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां 4 मंजिला इमारत गिरने से मलबे में कई लोग दब गए। हादसे में अबतक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
19 April 2025 at 23:25 IST
कोई भी राष्ट्रपति को चुनौती नहीं दे सकता क्योंकि...: दिनेश शर्मा
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "...जब बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान बनाया था, तो उसमें उन्होंने विधायिका और न्यायपालिका के अधिकारों का स्पष्ट रूप से वर्णन किया है...भारत के संविधान के अनुसार, कोई भी लोकसभा और राज्यसभा को निर्देशित नहीं कर सकता है और राष्ट्रपति ने पहले ही इस पर अपनी सहमति दे दी है। कोई भी राष्ट्रपति को चुनौती नहीं दे सकता क्योंकि राष्ट्रपति सर्वोच्च हैं..."
19 April 2025 at 23:24 IST
निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के जयराम रमेश
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए बयान पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "वे सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं...संवैधानिक पदाधिकारी, मंत्री, भाजपा सांसद सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बोल रहे हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट एक ही बात कह रहा है कि जब कोई कानून बनता है तो आपको संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ नहीं जाना चाहिए और अगर कानून संविधान के खिलाफ है तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे...जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे कई मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार ने जो किया है वो असंवैधानिक है..."
Advertisement
19 April 2025 at 23:23 IST
भाजपा का 2027 के चुनावों में सफाया होने जा रहा: अखिलेश यादव
वक्फ संशोधन अधिनियम पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "इस बार भाजपा का 2027 के चुनावों में सफाया होने जा रहा है...हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है और फैसला मुसलमानों के पक्ष में होगा...भाजपा घबराई हुई है क्योंकि उनके पास महंगाई, बेरोजगारी के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है।"
19 April 2025 at 21:50 IST
हिंदू खतरे में हैं और मुर्शिदाबाद में हिंदू रो रहे: सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "...नारा है 'हिंदू बचाओ', हमें बंगाल के हिंदुओं को बचाना है। हिंदू खतरे में हैं और मुर्शिदाबाद में हिंदू रो रहे हैं और पश्चिम बंगाल में स्थिति भयानक है..."
Advertisement
19 April 2025 at 21:45 IST
महाराष्ट्र में BMC और स्थानीय निकाय चुनाव पर CM फडणवीस का बड़ा बयान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "चाहे BMC के चुनाव हों या स्थानीय निकाय के चुनाव हों, भाजपा के नेतृत्व में हमारी महायुति निश्चित रूप से ये सारे चुनाव जीतेगी। महायुति की विजय होगी..."
19 April 2025 at 21:39 IST
नदियां और घाटियां उत्तराखंड के आर्थिक विकास का नक्शा है: हरीश रावत
गंगा सम्मान यात्रा पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "...आज हम इस यात्रा के पहले चरण का समापन कर रहे हैं। इसके बाद हम 'रामलीला सम्मान यात्रा' निकालेंगे...नदियां और घाटियां उत्तराखंड के भावी आर्थिक विकास का नक्शा है। यह हमारे आर्थिक विकास का आधार हैं..."
19 April 2025 at 20:13 IST
अलगाववाद और आतंकवाद का जम्मू-कश्मीर में कोई भविष्य नहीं: मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "अलगाववाद और आतंकवाद का जम्मू-कश्मीर में कोई भविष्य नहीं है...वो(पाकिस्तान) अपने आंतरिक समस्याओं से जूझ रहा है। वो नागरिक अधिकारों की देखभाल भी नहीं कर पा रहा है। उसे आतंकवाद को एक्सपोर्ट करना बंद करना चाहिए..."
19 April 2025 at 20:11 IST
सुप्रीम कोर्ट पर भड़के निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "आप अपॉइंटिंग अथॉरिटी को निर्देश कैसे दे सकते हैं? राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश को नियुक्त करते हैं। संसद इस देश का कानून बनाती है...आपने नया कानून कैसे बनाया? किस कानून में लिखा है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर फैसला करना है? इसका मतलब है कि आप इस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहते हैं। जब संसद बैठेगी तो इस पर विस्तृत चर्चा होगी..."
19 April 2025 at 20:10 IST
देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार: निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "...देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है...अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना है, तो संसद और विधानसभा का कोई मतलब नहीं है, इसे बंद कर देना चाहिए..."
19 April 2025 at 18:47 IST
मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत
दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद में इमारत ढहने की घटना में अब तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है और 5 लोगों का इलाज चल रहा है।
19 April 2025 at 18:45 IST
22-23 अप्रैल 2025 को सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "प्रधानमंत्री अगले सप्ताह 22 और 23 अप्रैल 2025 को सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है..."
19 April 2025 at 18:41 IST
विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है...जिन लोगों ने विकास नहीं कराया, वो समाज के सौहार्द को बिगाड़ने वाले लोग हैं...2014 के पहले का भारत भ्रष्टाचार के आकंठ में डुबा हुआ था, अविश्वास का वातावरण था, आतंकवाद और नक्सलवाद देश की सुरक्षा को चुनौती दे रहा था लेकिन पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक नया भारत देख रहे हैं। वो भारत जिसने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं, वो भारत जिसने आतंकवाद और नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के संकल्प के साथ जो कार्य प्रारंभ था, आज वो सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचकर दुनिया के लिए मॉडल बना हुआ है..."
19 April 2025 at 17:36 IST
मुस्तफाबाद दयालपुर में इमारत ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुस्तफाबाद दयालपुर इलाके में इमारत ढहने की घटना पर NDRF बटालियन 16 के डिप्टी कमांडेंट नरपाल सिंह ने कहा, "NDRF ने 8 लोगों को रेस्क्यू किया और लगातार रेस्क्यू का काम जारी है...NDRF फंसे हुए पीड़ितों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है...बचाव कार्य जारी रहेगा...."
19 April 2025 at 17:12 IST
मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को पूरी तरह से बांग्लादेश में बदलने का मन बना चुकी हैं। ऐसे लोग राष्ट्र के हितैषी नहीं हैं और इन पर कार्रवाई आवश्यक है। वे बंगाल की संस्कृति और संस्कार को गिरा रही हैं...वो उच्च स्तरीय जांच क्यों नहीं करवा रही हैं?..."
19 April 2025 at 17:11 IST
इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा की
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान उसमें यात्रा की। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "यह इंदौर के लिए गौरव की बात है...मेट्रो रेल सेफ्टी की टीम इसका परीक्षण कर चुकी है और उन्होंने सहमति प्रदान कर दी है। यह मध्य प्रदेश के लिए पहली (मेट्रो)ट्रेन होगी। लोगों में इसके लिए उत्सुकता है और यह आकर्षण का केंद्र भी बनेगी।"
19 April 2025 at 17:09 IST
बलांगीर जिले में 2 केंद्रीय विद्यालयों का हुआ अनुमोदन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दो केंद्रीय विद्यालयों के अस्थायी भवनों का उद्घाटन किया और उनके स्थायी परिसरों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "बलांगीर जिले में 2 केंद्रीय विद्यालयों का अनुमोदन करके, हमने इस जिले को आगे बढ़ाने का एक प्रयास किया है...जिले में केंद्रीय विद्यालय जैसे उच्च गुणवत्ता वाले स्कूल आएंगे तो निश्चित रूप से इस जिले में उसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा...डबल इंजन की सरकार ओडिशा को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है..."
19 April 2025 at 16:10 IST
अखिलेश के बयान पर क्या बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव पहले अपने गुंडों को भेजते हैं, बवाल करवाते हैं और अपने ही गुंडों को करणी सेना बता देते हैं। अगर अखिलेश यादव समाज में समरसता चाहते हैं, अगड़ों पिछड़ों दलितों की एकता चाहते हैं तो एक शब्द केवल वापस लेना था। जो महापुरुष राणा सांगा के बारे में उनके सांसद जी ने बयान दिया था उसे वापस ले लें विवाद खत्म हो जाता है। वे इस पर राजनीति कर समाज को बांटना चाहते हैं। उनका PDA फर्जी है, वो परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है।"
19 April 2025 at 16:09 IST
NCW चीफ से मुर्शिदाबाद के पीड़ितों ने लगाई गुहार
मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने के बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा, "मैंने पीड़ितों, खासकर महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की। उनके साथ अत्याचार और अन्याय हुआ है। मैं उन्हें यह बताने आई हूं कि हम सब उनके साथ हैं और वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने उनकी मदद नहीं की... इस दौरे के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट आएगी... हमें सैकड़ों शिकायतें मिलीं।"
19 April 2025 at 16:09 IST
हमारी सरकार UP में कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगी: ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगी। किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है और महापुरुषों का सम्मान करना हमारी संस्कृति में है...हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से लगातार लोगों का विश्वास जीत रही है..."
19 April 2025 at 14:58 IST
एक देश एक चुनाव पर बांसुरी स्वराज का बयान
एक राष्ट्र एक चुनाव पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, "यहां मुझे एक राष्ट्र एक चुनाव के सेमिनार में शामिल होने का मौका मिला। एक राष्ट्र एक चुनाव अपने आप में एक नीति है, एक विचार है और एक समाधान है। समाधान है बढ़ते चुनावी खर्च का, जहां GDP का 1.5 प्रतिशत सिर्फ चुनावों में खर्च होता है। किसी भी चुनाव के प्रबंधन में जितनी भी चुनौतियां आती हैं उसका बहुत ही सरल और आसान समाधान है एक राष्ट्र एक चुनाव। 32 दलों ने इसका समर्थन किया है केवल 15 राजनीतिक दल हैं जो नफरत की राजनीति करते हैं और अपने राजनीतिक हितों के कारण लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।"
19 April 2025 at 14:57 IST
मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने के बाद NCW अध्यक्ष का बयान
मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने के बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा, "मैंने पीड़ितों, खासकर महिलाओं और बच्चों से मुलाकात की। उनके साथ अत्याचार और अन्याय हुआ है। मैं उन्हें यह बताने आई हूं कि हम सब उनके साथ हैं और वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। इस दौरे के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट आएगी। हमें सैकड़ों शिकायतें मिलीं।"
19 April 2025 at 13:28 IST
मुर्शिदाबाद का दौरा करने के बाद क्या बोले राज्यपाल सीवी आनंद बोस?
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा, "वे (पीड़ित) सुरक्षा की भावना चाहते हैं और निश्चित रूप से कुछ अन्य मांगें या उनके द्वारा दिए गए सुझाव भी। इन सब पर विचार किया जाएगा। मैं उचित कार्रवाई के लिए इसे भारत सरकार और राज्य सरकार के समक्ष उठाऊंगा। मैं इसका अनुसरण करूंगा। मैंने एक बार उनसे कहा था कि वे मुझसे सीधे बात करने के लिए स्वतंत्र महसूस करें। फोन नंबर भी दे दिया गया है। हम उनके संपर्क में रहेंगे। निश्चित रूप से, बहुत प्रभावी सक्रिय कदम उठाए जाएंगे..."
19 April 2025 at 13:27 IST
नोएडा में VHP का प्रदर्शन
नोएडा में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 11 अप्रैल को मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
19 April 2025 at 13:27 IST
वक्फ विधेयक पर अरुण गोविल का बयान
वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "वक्फ बिल को जिस सोच के साथ लाया गया था वे अपने आप में बहुत अच्छी सोच है। इससे गरीब मुसलमानों को फायदा होगा। पहले जरूरतमंद लोगों के लिए पैसे का इस्तेमाल नहीं होता था।"
19 April 2025 at 12:32 IST
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर बांसुरी स्वराज का कांग्रेस पर निशाना
BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "नेशनल हेराल्ड मामले में ED द्वारा दायर की गई चार्जशीट सत्ता के दुरुपयोग का एक बहुत ही गंभीर उदाहरण है। यह कांग्रेस की पुरानी सोच को दर्शाता है, जहां वह सेवा की आड़ में सार्वजनिक संस्थानों का दुरुपयोग करती है और उन्हें अपने स्वयं के धन को बढ़ाने के लिए एक उपकरण के रूप में उपयोग करती है... इस मामले की जांच करना बहुत जरूरी है और कांग्रेस पार्टी को देश की जनता के सामने और 25 अप्रैल को अदालत के सामने जवाब देना है।"
19 April 2025 at 12:21 IST
मुर्शिदाबाद दौरे पर राज्यपाल का बयान
हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद के अपने दौरे पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने कहा, "यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और अधिक स्थानों का दौरा करूंगा और प्रभावित लोगों से मिलूंगा।"
19 April 2025 at 11:41 IST
सीलमपुर की घटना पर संदीप दीक्षित का बयान
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "मारने वाले और मरने वाले में अगर अलग-अलग धर्म के लोग होते हैं तो उसको सीधे-सीधे आजकल एक सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली पुलिस भाजपा के पास है। पुलिस जांच करें और हत्या के कारण का पता लगाए। हर हत्या सांप्रदायिक है ये बिना जाने बोलना मेरे हिसाब से भाजपा की कोई सोची समझी रणनीति है ... पहले वहां ऐसा कुछ नहीं था अभी 2 महीने में क्या परिवर्तन हुए हैं नहीं पता। भाजपा की सरकार ऊपर भी है और भाजपा की सरकार नीचे भी है तो अचानक वहां हिंदू कैसे डरने लगे? इसका मतलब दिल्ली की नई सरकार आने के बाद हालात खराब हो गए हैं।"
19 April 2025 at 11:16 IST
CM रेखा गुप्ता ने मुस्तफाबाद हादसे की जांच के दिए आदेश
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मुस्तफाबाद घटना की जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों में DDMA, NDRF, DFS और अन्य एजेंसियां सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।"
19 April 2025 at 11:02 IST
टीम के साथ मुर्शिदाबाद पहुंची NCW अध्यक्ष
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर और उनकी टीम मुर्शिदाबाद के धुलियान पहुंची और हिंसा प्रभावित इलाकों में पीड़ितों से मुलाकात की।
19 April 2025 at 11:02 IST
अखिलेश के आगरा आने से पहले क्या बोले रामजी लाल सुमन?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आगरा आने पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा, "मैं अखिलेश यादव से पूरे घटनाक्रम पर चर्चा करूंगा..." यह पूछे जाने पर कि क्या वह सदन में राणा सांगा पर की गई अपनी टिप्पणी पर अब भी कायम हैं, उन्होंने कहा, "इस मामले पर पहले ही चर्चा हो चुकी है। अब इस पर बात करने का कोई फायदा नहीं है। कुछ नया बोलें।"
19 April 2025 at 10:09 IST
मुस्तफाबाद हादसे पर DIG एनडीआरएफ का बयान
मुस्तफाबाद इमारत ढहने पर DIG एनडीआरएफ मोहसेन शाहेदी ने कहा, "स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 12 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। हमारी NDRF टीम और अन्य एजेंसियां बचाव कार्य में लगी हुई हैं। यह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है और हमें भारी मशीनरी की आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हमें उम्मीद है कि हम लोगों की जान बचा पाएंगे..."
19 April 2025 at 09:37 IST
मुस्तफाबाद हादसा: घटनास्थल पहुंचे विधायक मोहन सिंह बिष्ट
दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष और मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट मुस्तफाबाद पहुंचे, जहां आज एक इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई।
19 April 2025 at 09:23 IST
मुस्तफाबाद घटना की जांच होगी- BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल
मुस्तफाबाद दयालपुर इलाके में इमारत ढहने की घटना पर BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जो भी इससे प्रभावित हुए हैं, उन्हें सहारा दें। घटना की जांच होगी और सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।"
19 April 2025 at 09:15 IST
मुस्तफाबाद हादसा: घटनास्थल पर NDRF की टीम मौजूद
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने मुस्तफाबाद इलाके में खोज और बचाव अभियान चलाया, जहां आज सुबह एक इमारत ढह गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।
19 April 2025 at 09:04 IST
CM योगी ने किए जनता दर्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए।
19 April 2025 at 08:15 IST
प्रयागराज में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी है।
19 April 2025 at 08:09 IST
तथ्यों को नहीं छिपा सकती कांग्रेस- हरदीप सिंह पुरी
कांग्रेस के दावे पर कि BJP नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है, केंद्रीय मंत्री और BJP नेता हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "वे अपने कार्यकर्ताओं से हंगामा करवा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी चाहे जितनी कोशिश कर ले, इन तथ्यों को छिपा नहीं सकती। मेरे सहयोगी ने एटीएम (नेशनल हेराल्ड के लिए) शब्द का इस्तेमाल किया था। अगर कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को सच्चाई बताएगी, तो उनके कार्यकर्ता खुद ही पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके युवा नेता (राहुल गांधी) के बीच बयानों में सामंजस्य नहीं है।"
19 April 2025 at 08:07 IST
हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे राज्यपाल आनंद बोस
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की टीम आज हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा करेगी
19 April 2025 at 07:25 IST
मुस्तफाबाद हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मुस्तफाबाद हादसे पर उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया, "घटना सुबह 3 बजे हुई। 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई। यह चार मंजिला इमारत थी। बचाव अभियान जारी है। 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।"
19 April 2025 at 07:23 IST
मुर्शिदाबाद में जो हुआ वह आंखें खोलने वाला है- अग्निमित्रा पॉल
पश्चिम बंगाल में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय महिला आयोग के दौरे पर BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "उन्हें दौरा करना चाहिए, मुर्शिदाबाद में जो हुआ वह आंखें खोलने वाला है। पूरा देश देख रहा है कि क्या हो रहा है? जिहादी सनातनी लोगों के घर, दुकानें और मंदिर जला रहे हैं। क्या यह सीरिया, अफगानिस्तान या पाकिस्तान है? हमें NIA जांच की जरूरत है। लोगों को पता होना चाहिए कि वास्तव में क्या हुआ था और ममता बनर्जी की क्या भूमिका थी?"
19 April 2025 at 07:21 IST
मुस्तफाबाद में बिल्डिंग गिरने से 4 की मौत
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज सुबह एक इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई: दिल्ली पुलिस
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 April 2025 at 07:27 IST