Crime: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर घर में दफनाकर लगा दी टाइल्स; नालासोपारा में 'दृश्यम' स्टाइल में मर्डर

नालासोपारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की मदद से अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही दफना दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Murder in Drishyam style in Nalasopara
Murder in Drishyam style in Nalasopara | Image: Republic

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की मदद से अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही दफना दिया। यह चौंकाने वाली वारदात नालासोपारा पूर्व के गंगड़ीपाड़ा इलाके में साई वेल्फेयर सोसायटी की एक चॉल के रूम में अंजाम दी गई। हत्या के बाद, महिला ने अपने देवर से ही उस जगह पर टाइल्स लगवाकर शव को छिपा दिया।

मृतक पति का नाम विजय चौहान है। हत्या की आरोपी महिला का नाम गुड़िया चमन चौहान और उसके प्रेमी का नाम मोनू विश्वकर्मा बताया गया है। इस दंपती का एक 8 साल का बेटा चेतन चौहान भी है। बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका का घर मृतक के घर के पास ही है। पति, उनके रिश्ते में रुकावट बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और लाश को घर में ही गाड़ दिया।

महिला ने प्रेमी का साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना करीब 10 से 15 दिन पहले घटी थी। लेकिन दो दिन पहले महिला के मोबाइल में कुछ संदिग्ध मैसेज मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ। पूछताछ के दौरान इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ। फिलहाल, आरोपी महिला और उसका प्रेमी फिलहाल फरार है। पेल्हार पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने शव को बाहर निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

पति की हत्या कर शव को कमरे में दफनाया

एक स्थानीय के मुताबिक, मृतक विजय चौहान के भाई दो दिने से अपने भाई को ढूंढ रहे थे। जब उन्होंने अपनी भाभी से पूछा तो उसने बताया कि वो बाहर काम से गए हैं, उन्हें आने में काफी टाइम लगेगा। एक बार वो बीच में आए थे और फिर वापस चले गए। भाभी की बातों पर परिजनों को शक हुआ और फिर कमरे की खुदाई की गई। कमरे में दो फीट नीचे विजय चौहान का शव बरामद हुआ।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'इकरा हसन मुझसे निकाह कर लें और ओवैसी मुझे जीजा...', विवादित बोल पर FIR

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड