साड़ी पहन लापता हुई विकास की पत्नी मौसम 7 साल बाद बुर्के में मिली, बन चुकी है जुबैर के 2 बच्चों की मां; सन्न कर देगा बिहार टू हैदराबाद का ये कांड

2019 में लापता हुई शादीशुदा महिला को पुलिस ने सात साल बाद ढूंढ निकाला है। पुलिस ने उसे तेलंगाना के हैदराबाद से बरामद किया है। पुलिस तकनीकी जांच के जरिए महिला को ट्रेस कर उस तक पहुंची। इस दौरान महिला बुर्के में पाई गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vikas's wife, Mausam, who had gone missing was found after seven years wearing a burqa
साड़ी पहन लापता हुई विकास की पत्नी मौसम 7 साल बाद बुर्के में मिली | Image: pixabay/screen/grab

Bihar News: बिहार के मुंगेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सात साल पहले ससुराल से अचानक लापता हुई एक शादीशुदा महिला को बरामद किया गया है। इस लापता महिला को खोजने के लिए पुलिस तकनीकी जांच का सहारा ले रही थी। इसी के जरिये पुलिस ने महिला को ट्रेस किया। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे समय के दौरान महिला अपने मायके से लगातार संपर्क में बनी हुई थी। इसके बाद वो अपने प्रेमी मोहम्मद जुबैर के साथ रहने लगी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं।

जी हां, पुलिस ने श्यामापुर थाना क्षेत्र से साल 2019 में गायब हुई महिला मौसम कुमारी को तेलंगाना के हैदराबाद से बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, मौसम के लपता होने के बाद उसके ही पिता ने ससुराल वालों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शामपुर थाने में केस दर्ज कराया था। हालांकि, लंबे समय तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका। अब पुराने लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान महिला ने पुलिस को ढूंढ निकाला। इस दौरान महिला बुर्के में मिली।

पिता ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत 

2 अगस्त 2019 को भागलपुर जिले के नारायणपुर गांव निवासी ज्वाला सिंह ने श्यामपुर थाने में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी की शादी 2015 में श्यामपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम गांव निवासी विकास कुमार से हुई थी। शादी के बाद वो अपने पति के साथ तेलंगाना के सिकंदराबाद में रहने लगी, जहां उसका पति विकास प्राइवेट जॉब करता था।

शौच के लिए निकली, फिर नहीं लौटी ससुराल

उन्होंने बताया था कि शादी के बाद 2019 में ही मौसम ससुराल आई थी। वहां से वो शौच के लिए निकली, लेकिन वापस कभी नहीं लौटी। काफी ढूंढने के बाद भी उसकी कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद पिता ने अपहरण की आशंका के बाद केस दर्ज करा दिया।

Advertisement

पुलिस ने महिला को हैदराबाद से किया बरामद

अब सालों बाद मुंगर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने पुराने पड़े लंबित मामलों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। इसके बाद मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में SIT गठित की गई और तकनीकी जांच शुरू हुई। टीम ने पहले मायके वालों से कॉल रिकॉर्ड्स खंगालने की शुरुआत की। इस दौरान जो जानकारी मिली वह हैरान कर देने वाली थी। सात सालों से लापता बताई जा रही मौसम अपनी मां और भाई से फोन के जरिये लगातार संपर्क में बनी हुई थी।

इसके बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की और उसकी लोकेशन हैदराबाद में पाई गई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार बिना देरी के हैदराबाद के तेलंगाना पहुंच गए और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मौसम को बरामद कर मुंगेर लाया गया।

Advertisement

महिला ने सुनाई लापता होने की पूरी कहानी

इस दौरान मौसम ने अपनी लापता होने की पूरी कहानी पुलिस को सुनाई। उसने बताया कि पति के साथ सिकंदराबाद में रहने के दौरान उसकी मुलाकात मोहम्मद जुबैर से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई जो प्रेम संबंध तक पहुंच गया। इसके बाद उसने जुबैर के साथ रहने का मन बना लिया और वो उसके पास हैदराबाद पहुंच गई।

जुबैर के साथ ही रहना चाहती है महिला

इसके बाद 2020 में उसने एक बेटी को और फिर 2022 में एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन आधार कार्ड में उसका नाम नहीं बदल सका। ऐसे में आज भी उनमें उसका नाम मौसम कुमारी ही दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मौसम का कहना है कि वो अपनी मर्जी से जुबैर के पास गई थी और अपना जीवन उसी के साथ ही बिताना चाहती है। वो न ही ससुराल और न ही मायके लौटना चाहती है।

महिला का कराया जाएगा मेडिकल

पुलिस ने बताया कि अब महिला का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद अदालत में धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज किया जाएगा। बाद में बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा पुलिस यह भी जांच करने में जुटी है महिला के ठिकाने की जानकारी होने के बाद भी परिवार ने पुलिस को क्यों सूचित नहीं किया। वहीं इस मामले के लिए एसआईटी की टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को रिवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: मुंबई से बड़ी खबर, लागबाग में गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत; 4 लोग घायल

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड