अपडेटेड 15:49 IST, July 11th 2024
BREAKING: उत्तरी दिल्ली की मुनक नहर का बैराज टूटने से हड़कंप, बवाना की जेजे कॉलोनी हुई जलमग्न, VIDEO
उत्तरी दिल्ली की मुनक नहर का बैराज टूटने से हड़कंप मच गया। बैराज टूटने से बवाना की जेजे कॉलोनी में अचानक पानी भर आया।

उत्तरी दिल्ली की मुनक नहर का बैराज टूटने से हड़कंप मच गया। बैराज टूटने से बवाना की जेजे कॉलोनी में अचानक पानी भर आया। पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई है। कॉलोनी के 6 ब्लॉक में तीन फीट से अधिक पानी भर गया है।
उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र के पास मुनकर नहर का बैराज टूट गई। बैराज टूटने की कारण जेजे कॉलोनी जलमग्न हो गई है। पानी कॉलोनी के रिहायशी इलाकों में घुस गया। कई घर पूरी तरह जलमग्न हो गया है।
मुनकर नहर का बैराज टूटा
जेजे कॉलोनी का वीडियो सामने आया है। जिसमें जहां तक नजर जा रही है। पानी ही पानी नजर आ रहा है। पानी आसपास के रिहायशी इलाकों में घुस गया है। लोगों को घरों में कई फीट तक पानी घुस गया है। लोगों घर छोड़कर जाने के मजबूर हो गए है।
हालता का जायजा लेने पहुंचे BJP सांसद
इलाके के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने हालात का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "मुझे पता चला कि कॉलोनी में पानी घुस गया है...मैंने सभी अधिकारियों से पानी निकलवाने को कहा इस इलाके का सांसद होने के नाते मैंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, हमारे कार्यकर्ताओं ने इन लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया है।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आगे कहा, जब लोगों ने दिल्ली सरकार के जल बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत की तो उन्हें संज्ञान लेना चाहिए था, मुनक नहर की पूरी व्यवस्था हरियाणा सरकार देखती है, लेकिन हर व्यक्ति जानता है कि अगर पानी का रिसाव होता है तो जल बोर्ड को सूचित किया जाता है। अगर उन्होंने इसका संज्ञान नहीं लिया तो यहां इतना बड़ा रिसाव करने के लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक पानी की निकासी नहीं हो जाती तब तक मैं जनता के बीच ही रहूंगा।
पब्लिश्ड 14:02 IST, July 11th 2024