मुंबई में 'मौत' का लाइव कॉन्‍सर्ट, ड्रग्स ओवरडोज के चलते गई 2 MBBS छात्रों की जान, 1 ICU में भर्ती; नशे के लिए इस चीज का किया गया था इस्‍तेमाल

देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को वेयरहाउस में 11 अप्रैल को आयोजित एक हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट (लाइव म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट) में शामिल हुए दो छात्रों की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai: Two MBBS student Dead at live Music Event at Goregaon’s Nesco Centre; Drug Overdose Suspected
मुंबई में 'मौत' का लाइव कॉन्‍सर्ट, ड्रग्स ओवरडोज के चलते 2 MBBS छात्रों की मौत, 1 ICU में भर्ती; नशे के लिए इस चीज का किया गया था इस्‍तेमाल | Image: Pixabay

देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को वेयरहाउस में 11 अप्रैल को आयोजित एक हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट (लाइव म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट) में शामिल हुए दो छात्रों की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई है। वनराई पुलिस स्टेशन ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए इवेंट ऑर्गनाइजर और कुछ पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मरने वालों में 24 वर्षीय एक युवक और 24 वर्षीय एक युवती शामिल है, जो अपने दोस्तों के साथ इटली के कलाकारों का कॉन्सर्ट देखने गए थे। दोनों MBBS के छात्र थे।

जानकारी के मुताबक म्यूजिक इवेंट में करीब 3,000 से 4,000 युवा शामिल हुए थे। कॉन्सर्ट के दौरान, कई लोगों ने कथित तौर पर जमकर शराब पी और नशीले पदार्थों का सेवन किया। इसके तुरंत बाद, कुछ लोगों ने अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत की। कुछ युवाओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दो छात्रों को हिंदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जबकि एक और छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। वो ICU में है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Ecstasy ड्रग्स के ओवरडोज का हो सकता है मामला

पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कॉन्सर्ट के दौरान छात्रों को किस तरह के घातक ड्रग्स बेचे या दिए गए थे, जिससे उनकी जान चली गई। प्रारंभिक छानबीन में Ecstasy ड्रग्स जिसे MDMA के नाम से भी जाना जाता है के सेवन की बात सामने आ रही है। आपको बता दें कि MDMA मिथाइल​एनेडियोक्सी​-मेथैम्फेटामाइन है, जो उत्तेजक और साइकेडेलिक गुणों वाली (एक अलग ही तरह का मतिभ्रम पैदा करने वाली) एक शक्तिशाली ड्रग है।

Advertisement

ब्‍लड सैंपल रिपोर्ट से साफ होगा मामला

हालांकि, मौत की असली वजह मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। मृतकों के खून के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वनराई पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया है। इस चौंकाने वाली घटना ने मायानगरी मुंबई में एक बार फिर युवाओं के बीच ड्रग्स के बढ़ते खतरे को उजागर किया है। इसके बाद शहर में बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों की कड़ी जांच और नियमन की मांग बढ़ गई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Salary Hike: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, 21 प्रतिशत बढ़ाई श्रमिकों की मजदूरी; जानिए अब कहां मिलेगी कितनी सैलरी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड