अपडेटेड 20 March 2023 at 16:14 IST
Jogging पर निकली थीं इस कंपनी की CEO, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत
हादसे के बाद Mumbai Police ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कार 23 साल एक युवक चला रहा था ।
- भारत
- 2 min read

Mumbai Accident: मुंबई के वर्ली इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार ने एक टेक फर्म की CEO को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का नाम विजय लक्ष्मी बताया जा रहा है।
58 वर्षीय विजय लक्ष्मी एक टेक फर्म की CEO थी। वह सुबह-सुबह अपने पति के साथ Jogging पर निकली थीं। तभी एक नेक्सॉन सफेद रंग की तेजरफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी । हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कार 23 साल एक युवक चला रहा था। वह मुंबई में ही अपना बिजनेसमेन चलाता है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
तेज रफ्तार कार ने ली महिला की जान
पुलिस मेडिकल जांच के जरिए यह पता करने की कोशिश कि ड्राइवर नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था । हादसे में ड्राइवर को भी हलकी चोट आई है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला को टक्कर मारने बाद असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार की तस्वीर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते है पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: अतीक के खास शूटर के घर पर चला बुलडोजर, उमेश पर बरसाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां
Advertisement
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान राजलक्ष्मी विजय रामकृष्णन के रूप में हुई है। महिला एक फर्म कंपनी की CEO है। वह अपने पति के साथ मॉर्निग वॉक पर निकली थी। पति की शिकायत के बाद ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मोटर वाहन और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच वर्ली पुलिस कर रही है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 March 2023 at 16:14 IST