Mumbai: युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए द्वार... 117 साल पुराने बाजार का जल्द होगा पुनर्विकास, BJP प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

Mumbai: मुंबई के कालबादेवी की 117 साल पुरानी स्वदेशी मार्केट का डेपलपमेंट होने जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बड़ा ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Swadeshi Market redevelopment, Ravindra Chavan
Swadeshi Market redevelopment, Ravindra Chavan | Image: social media

Mumbai: मुंबई के कालबादेवी स्थित 117 साल पुराने ऐतिहासिक स्वदेशी मार्केट के पुनर्विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक बाजार का पुनर्विकास निश्चित रूप से किया जाएगा और इस प्रक्रिया में किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से इसकी गारंटी दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है अपडेट।

स्वदेशी मार्केट के पूरे हुए 117 साल

स्वदेशी मार्केट के 117 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में रविंद्र चव्हाण ने कहा कि यह बाजार केवल व्यापारिक केंद्र नहीं, बल्कि देश के स्वदेशी आंदोलन की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने महान क्रांतिकारी बाबू गेनू को याद करते हुए कहा कि इसी कालबादेवी क्षेत्र में विदेशी कपड़ों से भरे ट्रक को रोकते हुए बाबू गेनू ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान आज भी लोगों को स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा देता है।

विशेष पोस्टल लिफाफे का हुआ अनावरण

इस अवसर पर स्वदेशी मार्केट संस्था के 117 वर्षों के इतिहास को दर्शाने वाले विशेष पोस्टल लिफाफे का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के सिद्धांत के तहत भारत में निर्मित उत्पादों को विश्वभर की बाजार तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

महाराष्ट्र सरकार तेजी से कर रही काम

रविंद्र चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार भी इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिससे राज्य का विकास तेजी से हो रहा है। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास आधारित राजनीति को नई पहचान मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और स्वदेशी मार्केट का पुनर्विकास भी जल्द साकार होगा। इस फैसले के दौरान कार्यक्रम में स्वदेशी मार्केट संस्था के अध्यक्ष सुमित मेहरा, नवी मुंबई क्षेत्र की पोस्ट मास्टर जनरल सुचिताताई जोशी, भाजपा के स्थानीय नगरसेवक आकाश राजपुरोहित और रीटा मकवाना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह का 'घिस घिस घिस' गाने पर झूमा पूरा इंडिया, जताया आभ

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड