sb.scorecardresearch

पब्लिश्ड 07:32 IST, May 14th 2024

मुंबई में होर्डिंग गिरने से हुई मौत का आंकड़ा बढ़ा, 14 लोगों की मौत; 43 घायलों का इलाज जारी

मुंबई में होर्डिंग गिरने से हुई मौत का आंकड़ा अब बढ़ गया है। घटना में करीब 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 43 घायल लोगों का इलाज जारी है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Kanak Kumari Jha
Follow: Google News Icon
  • share
Mumbai rains visuals going viral on social media
मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 मौत | Image: X

मुंबई में मौसम ने अचानक से करवट बदली और भयंकर आंधी तूफान आने के बाद बारिश भी हुई। वैसे तो गर्मी से थोड़ी राहत जरुर मिली, लेकिन घटना में जानमाल का भी काफी नुकसान हुआ। मुंबई में होर्डिंग गिरने से हुई मौत का आंकड़ा अब बढ़ गया है। घटना में करीब 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 43 घायल लोगों का इलाज जारी है।

बता दें, मुंबई के घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी और बारिश के दौरान एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया। वहीं वडाला इलाके में भी तेज हवाओं के दौरान निर्माणाधीन ‘मेटल पार्किंग टावर’ सड़क पर गिर गया। अचनाक आए तूफान और बारिश में कई लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए।

होर्डिंग के नीचे दबे थे 60 से ज्यादा लोग

निकाय अधिकारियों के अनुसार, घाटकोपर में गिरा यह होर्डिंग अवैध था। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा, “होर्डिंग के नीचे से अब तक 78 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से आठ को मृत घोषित कर दिया गया है और 70 अन्य घायल हैं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।” उन्होंने बताया कि तलाश और बचाव अभियान जारी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होर्डिंग गिरने के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं तथा राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं।”

इसे भी पढ़ें: PM Modi Nomination: काशी में पीएम का नामांकन आज, गंगा स्नान के लिए पहुंचेंगे दशाश्वमेध घाट
 

अपडेटेड 09:49 IST, May 14th 2024