Video: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर कई बार पलटी, तीन IIT छात्रों की मौत; एक की हालत गंभीर

मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर खालापुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर कई बार पलटी मार दी। हादसे में तीन IIT छात्रों की मौके पर मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन छात्रों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर खालापुर के पास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कड़ी मशक्कत के बाद कार में के अंदर दबे छात्रों को बाहर निकाला गया। घायल स्टूडेंट का खालापुर में इलाज चल रहा है,उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर खालापुर के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ।  शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुणे से मुंबई जा रही एक Volkswagen Polo कार बहुत तेज रफ्तार में थी, तभी खोपोली के पास ड्राइवर का कार से नियंत्रण हट गया। कार कई बार पलटी, जिससे वह पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

तीन छात्रों ने मौके पर तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के समय कार में चार छात्र सवार थे। उनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे को गंभीर चोटें आईं और उसका इलाज फिलहाल खालापुर के एक अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मरने वाले छात्रों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान नासिक के ओंकार बोरसे (22), नागपुर के लय भट्ट (23) और जयपुर के श्रेयस शर्मा (22) के रूप में हुई है। ये तीनों ही मुंबई के IIT पवई के छात्र थे। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। 

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की वजह से व्यस्त एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हाईवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, कार का मलबा हटाया और यातायात को फिर से शुरू कराया। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।


यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में फिर ठंड हो गई, इन 2 राज्यों में रेड वॉर्निंग जारी
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड