Mumbai: गणेश उत्सव के छठे दिन 48 हजार से अधिक मूर्तियां विसर्जित, जानें...

मुंबई में गणेश उत्सव के छठे दिन भगवान गणेश और माता गौरी की 48 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Teacher's Family Recovers Rs. 4 Lakh Gold Chain After 10-Hour Search in Bengaluru's Mobile Tank
48 thousand idols immersed on the sixth day of Ganesh festival | Image: PTI (Representational Image)

मुंबई में गणेश उत्सव के छठे दिन भगवान गणेश और माता गौरी की 48 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अरब सागर और शहर के कृत्रिम तलाबों में शुक्रवार सुबह छह बजे तक भगवान गणेश की कुल 48,044 मूर्तियों का विसर्जन किया गया, जिसमें से 41,154 घरों में स्थापित की गईं मूर्तियां थीं जबकि 535 सार्वजनिक मंडलों से थीं।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि…

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि माता गौरी की 6,355 मूर्तियों का भी विसर्जन किया गया। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष, प्रार्थना और भजनों के बीच मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार शहर भर में प्राकृतिक जल निकायों को प्रदूषण से बचाने के लिए घरों में स्थापित की गईं भगवान गणेश की 17,603 मूर्तियों, 124 सार्वजनिक मूर्तियों और माता गौरी की 2,482 मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया। बीएमसी ने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें - Delhi-NCR के कई हिस्सों में हो सकती है तेज बारिश, यातायात बाधित

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड