एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन पर अटकी मुंबई मेट्रो, अंडरग्राउंड स्टेशन पर कराई गई खाली

Mumbai Metro: मिली जानकारी के अनुसार, इस तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो एयरपोर्ट टर्मिनल 1 स्टेशन पर अटक गई। इससे मेट्रो में सफर कर रहे लोगों में घबराहट की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना के बाद मेट्रो को पूरे तरीके से खाली कराया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इससे किसी भी यात्री को कोई नुकसान की खबर नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Mumbai Metro: मुंबई के अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 में तकनीकी खराबी आने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो एयरपोर्ट टर्मिनल 1 स्टेशन पर अटक गई। इससे मेट्रो में सफर कर रहे लोगों में घबराहट की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

इस घटना के बाद मेट्रो को पूरे तरीके से खाली कराया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इससे किसी भी यात्री को कोई नुकसान की खबर नहीं है। 

दोपहर 3 बजे की घटना

मुंबई, जिसे देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। इस शहर को सपने का शहर भी माना जाता है। कई लोग यहां अपने सपने को साकार करने के लिए आते है। इस बीच मुंबई की रफ्तार कही जाने वाली मुंबई मेट्रो में आज तकनीकी खराबी की खबर सामने आई। बताया गया कि आज दोपहर करीब 3 बजे अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 में तकनीकी खराबी आई। इसकी वजह से मेट्रो एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन पर रूक गई।

इस घटना के होते ही मेट्रो के अंदर सवार लोगों में चिंता की भी बात सामने आई। हालांकि, मेट्रो प्रशासन की सुझबूझ से किसी बड़ी अनहोनी होने की आशंका को टाल दिया गया। मेट्रो में तकनीकी खराबी के बाद अंडरग्राउंड स्टेशन पर ही उसे खाली करा दिया गया और सभी यात्रियों को बिना किसी परेशानी और दिक्कत के सुरक्षित मेट्रो से बाहर निकाल लिया गया।
 

Advertisement

सामने आया वीडियो

मुंबई के अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 में तकनीकी खराबी के बाद मेट्रो एयरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन पर अटक गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के अलावा सुरक्षाकर्मी और मेट्रो कर्मचारी दिख रहे हैं। स्टेशन पर अनाउंसमेंट भी हो रही है। यह वीडियो एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का लग रहा है। 
घटना के बाद मेट्रो कितनी देर तक खड़ी रही, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें - Bareilly Violence: बरेली में जुमे की नमाज पर पसरा सन्नाटा, मस्जिद में गिने चुने नजर आए नमाजी; ड्रोन से रखी जा रही उपद्रवियों पर निगरानी

Advertisement
Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड