Mumbai: व्यक्ति को मारी गोली, हमलावर कीमती सामान लेकर फरार

दक्षिण मुंबई में सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shooting, shot dead, gun, firing
Mumbai: व्यक्ति को मारी गोली, हमलावर कीमती सामान लेकर फरार | Image: ANI/Representative

दक्षिण मुंबई में सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हमलावर पीड़ित का कीमती सामान से भरा बैग लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग थाना क्षेत्र में पी. डीमेलो मार्ग पर हुई।

अधिकारी ने बताया कि…

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के घुटने के नीचे गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की कई टीम आरोपी की तलाश में जुटी हैं। अधिकारी ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था सत्यनारायण और पुलिस उपायुक्त (जोन-एक) प्रवीण मुंधे समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - Skin: सर्दियों में चेहरे पर लगाएं गुलाब जल और चंदन से बना ये फेस मास्क

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड