समलैंगिक संबंध बनाते समय हुआ बेहोश फिर बेड पर हो गई मौत, मोबाइल लेकर भागा गे पार्टनर अब गिरफ्तार; खुले कई राज

दरअसल हुआ ये कि समलैंगिक संबंध बनाते समय व्‍यक्ति बेहोश हो गया और उसके पार्टनर ने ना तो उसकी मदद की और ना ही इस संबंध में किसी को बताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Man dies during  homosexual intercourse
समलैंगिक संबंध बनाते समय हुआ बेहोश फिर बेड पर हो गई मौत, मोबाइल लेकर भागा गे पार्टनर अब गिरफ्तार; खुले कई राज | Image: Pixabay

देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में एक सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां समलैंगिक संबंध बनाते समय एक व्‍यक्‍ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र 55 साल है। जानकारी के मुताबिक घटना मुंबई के कालबादेवी इलाकी है। इस संबंध में लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने मृतक के गे पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल हुआ ये कि समलैंगिक संबंध बनाते समय व्‍यक्ति बेहोश हो गया और उसके पार्टनर ने ना तो उसकी मदद की और ना ही इस संबंध में किसी को बताया। वहीं वो मृतक का दो मोबाइल फोन लेकर घटनास्‍थल से फरार हो गया। यह भयानक घटना तब सामने आई जब घर से दुर्गंध आने लगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक दुर्गंध आने के बाद लोगों ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कमरे में एक व्‍यक्‍ति बेसुध पड़ा है। उसे अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरू में पुलिस को लगा कि यह अचानक हुई मौत हो सकती है। जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक का मोबाइल फोन गायब है। इसके बाद पुलिस का शक बढ़ गया। सर्विलांस की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि उसका फोन बोरीवली इलाके में है।

गे पार्टनर हुआ गिरफ्तार, पुलिस को बताई पूरी कहानी

पुलिस ने जांच के दौरान एक 34 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मृतक का मोबाइल फोन भी उसके पास से जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि 55 वर्षीय मृतक और 34 वर्षीय आरोपी की मुलाकात कालबादेवी में हुई थी। उनके बीच समलैंगिक संबंध थे। 55 वर्षीय व्यक्ति समलैंगिक संबंध बनाते समय अचानक बेहोश हो गया।

Advertisement

यह देखकर आरोपी डर गया। इसलिए उसने बिना किसी को बताए वहां से भागने का निर्णय लिया। उसने आरोपी के दो मोबाइल फोन छीन लिए और वहां से भाग गया। पुलिस ने दर्ज किया केसइस मामले में एलटी मार्ग पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अन्य सबूतों को इकट्ठा करने में जुटी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- डरावनी दीवारें, रहस्‍यमयी चिन्‍ह, मुस्‍कान का 'वध वाला मैसेज', सौरभ हत्याकांड में अवैध संबंध और तंत्रमंत्र; खुले कई राज

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड