BREAKING: मुंबई HC को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी के बीच खाली कराया कैंपस; जांच जारी

मुंबई हाई कोर्ट को एकबार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे परिसर की जांच कर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bombay High Court
मुंबई HC को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी | Image: ANI

मुंबई हाई कोर्ट को एकबार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुंबई पुलिस की टीम हाई कोर्ट परिसर को सर्च कर रही है। डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पूरे हाई कोर्ट कैंपस को खाली कराया जा रहा है।  

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने उच्च न्यायालय परिसर की तलाशी ली और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह दूसरी बार है जब उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाल ही में भी ऐसी ही धमकी मिली थी; पूरे उच्च न्यायालय को खाली करा लिया गया था, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।

मुंबई HC को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

बॉम्बे हाई कोर्ट को आज, 19 सितंबर को एक बार फिर सुबह धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, सुबह प्राप्त इस ई-मेल के बाद कोर्ट परिसर की गहन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बावजूद, एहतियातन कोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पहले भी मिला था धमकी भरा मेल

पुलिस ने बताया कि यह दूसरी बार है जब हाई कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले, पिछले शुक्रवार को भी एक बम धमकी वाला ई-मेल मिला था, जिसके बाद कोर्ट की गहन तलाशी ली गई थी, मगर कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। बाद में इसे अफवाह करार दिया गया था। उस घटना के दौरान कोर्ट की कार्यवाही लगभग दो घंटे तक स्थगित रही थी और परिसर को खाली कराकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दिन दिल्ली हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की फर्जी धमकी मिली थी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में 2 और शूटर गिरफ्तार, नाबालिग हैं दोनों

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड