Maharashtra: चिकन बिरयानी के बाद तरबूज खाना बना काल! मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।
- भारत
- 2 min read

मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35), और बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने डिनर के बाद तरबूज खाया था, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मौत से कुछ ही समय पहले पुलिस को दिए गए एक बयान में, परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन सभी ने एक साथ बिरयानी खाई थी, जिसके बाद उन्होंने तरबूज खाया था। तरबूज उनके रिश्तेदार लेकर आए थे।
तरबूज खाने के बाद पहले आया चक्कर फिर उल्टी और...
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में आए मेहमानों ने पहले चिकन पुलाव खाया और बाद में वापस चले गए। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने तरबूज खाया। कुछ ही समय में सभी को उल्टी और चक्कर आने लगे, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जे.जे. अस्पताल में रेफर किया गया, जहां रविवार रात सभी की मौत हो गई।
Advertisement
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मामला फूड पॉइजनिंग का हो सकता है, खासकर तरबूज खाने के बाद यह स्थिति बनी। यह भी बताया गया है कि जिन लोगों ने केवल चिकन पुलाव खाया था, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। सभी शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है और अब हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें- Gurugram: फ्लैट पर मिलने आने वाली थी मंगेतर, युवक ने ले लिया सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का ओवरडोज; हार्ट अटैक से मौके पर मौत