Mumbai: आवासीय इमारत में आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई में सायन अस्पताल के निकट तीन मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire breaks out at Mankhurd scrapyard in Mumbai
Mumbai: आवासीय इमारत में आग, कोई हताहत नहीं | Image: Representative image

मुंबई में सायन अस्पताल के निकट तीन मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे सायन अस्पताल के पास सुलोचना शेट्टी मार्ग पर पंचशील इमारत की पहली मंजिल पर लगी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया….

सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुंचे। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’ आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।

ये भी पढ़ें - गंभीर-रोहित ने इस खिलाड़ी के साथ की नाइंसाफी? दो महीने पानी धोते रहा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड