मुंबई क्रूज ड्रग्स: एनसीबी के गवाह भानुशाली ने 'भाजपा लिंक' से किया इंकार; बोले- 'एक जिम्मेदार नागरिक का निभाया फर्ज'

मुंबई क्रूज ड्रग बस्ट मामले में नौ गवाहों में से एक मनीष भानुशाली ने सोमवार को एक बार फिर से ड्रग्स केस में 'भाजपा लिंक' के दावों का खंडन किया है।

Follow : Google News Icon  
Image: ANI/Twitter/Republic World
Image: ANI/Twitter/Republic World | Image: self

Mumbai Cruise Drugs Case: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में हर रोज नई जानकारी सामने आ रही है। वहीं मामले की जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी (Narcotics Control Bureau) पर आरोप भी लगाए गए है.। हालांकि कथित 18 करोड़ के रिश्वत आरोप में जांच शुरू कर दी गई है। बता दें, शाहरुख खान (Sharukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) सहित 20 लोगों की गिरफ्तारी से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के जुड़े होने की बात सामने आ रही है। इस बीच मुंबई क्रूज ड्रग्‍स (Drugs Case Witness) मामले में नौ गवाहों में से एक मनीष भानुशाली (Manish Bhanushali) ने सोमवार को एक बार फिर से ड्रग्स केस में हुई गिरफ्तारी के 'भाजपा लिंक' के दावों का खंडन किया है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई क्रूज ड्रग्स: समीर वानखेड़े कथित रिश्वत मामले की जांच में पुणे पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं केपी गोसावी: सूत्र

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क से खासतौर पर बात करते हुए भानुशाली ने कहा कि उन्हें वास्तव में एक दोस्त द्वारा क्रूज पर रेव पार्टी के बारे में सूचित किया गया था और देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उन्होंने एनसीबी को जानकारी को आगे बढ़ाया था। मनीष भानुशाली ने कहा, "1 अक्टूबर को मेरे एक दोस्त ने मुझे बताया कि 2 अक्टूबर को एक रेव पार्टी होगी। हजारों अन्य लोगों की तरह मैं भी भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता हूं, और इससे ज्यादा कुछ नहीं है। जैसे ही मुझे देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जानकारी मिली मैंने इसे आगे बढ़ाया। इस मामले का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है।"

मनीष भानुशाली का बयान ऐसे समय में आया है जब मामले के गवाहों की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। केपी गोसावी के निजी अंगरक्षक प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया कि उन्होंने गोसावी और सैम डिसूजा के बीच 18 करोड़ के सौदे के बारे में हुई बात सुनी। सैल ने आरोप लगाया कि इसमें से 8 करोड़ कथित तौर पर एनसीबी जोनल निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को दिए जाने थे।

Advertisement

दूसरी तरफ स्वतंत्र गवाह मनीष भानुशाली और केपी गोसावी के बीजेपी लिंक का हवाला देते हुए एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि ‘मुंबई क्रूज ड्रग्स केस एनसीबी और बीजेपी की मिलीभगत थी।’ 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: तीन दिवसीय दौरे पर अमित शाह ने हटाई बुलेटप्रूफ स्क्रीन, घाटी के लोगों और युवाओं से खुलकर की बात

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड