Mumbai: एक फ्लाईओवर पर कार ने टैक्सी में मारी टक्कर, 2 की मौत

मुंबई के दादर क्षेत्र में शनिवार को एक फ्लाईओवर पर लापरवाही से चलायी जा रही कार ने टैक्सी में टक्कर मार दी और इस हादसे में चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गयी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
Mumbai: एक फ्लाईओवर पर कार ने टैक्सी में मारी टक्कर, 2 की मौत | Image: Representational

मुंबई के दादर क्षेत्र में शनिवार को एक फ्लाईओवर पर लापरवाही से चलायी जा रही कार ने टैक्सी में टक्कर मार दी और इस हादसे में चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि चालक लापरवाही से कार चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक..

पुलिस के मुताबिक जिन लोगों की जान गयी है उनमें टैक्सी चालक और यात्री रेखा परमार शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना एलफिंस्टन ब्रिज पर दोपहर करीब सवा एक बजे हुई, जब प्रियांशु बांद्रे (21) कार से दादर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, बांद्रे कार पर नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण कार पुल के उत्तर की लेन से दक्षिण की लेन की ओर ओर चली गई और टैक्सी से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बांद्रे के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है और मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - 'हीरामंडी' से अदिति राव हैदरी को नहीं हुआ फायदा, नहीं मिले दिलचस्प ऑफर'

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड