Mumbai: बोट हादसे में 3 नेवी स्टाफ समेत 13 की मौत से हड़कंप, CM फडणवीस ने 5-5 लाख देने का किया ऐलान

Mumbai Boat Accident: महाराष्ट्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है जहां मुंबई तट के नजदीक एक नाव पलट गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Fadnavis
महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस | Image: X

CM Fadnavis on Mumbai Boat Accident: महाराष्ट्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है जहां मुंबई तट के नजदीक एक नाव पलट गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजकर 55 मिनट पर नौसेना की एक नाव नीलकमल नाम के यात्री जहाज से टकरा गई। हादसे में 13 लोगों ने अपनी जान गंवा दी जिसके बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

सीएम फडणवीस ने लिया हादसे पर संज्ञान

अब इस हादसे का मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के नजदीक बुचार आईलैंड के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। एक स्पीड बोट ने नियंत्रण खो दिया और सीधा नाव से टकरा गई। इसमें 10 आम नागरिक और 3 नेवी समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 101 लोगों को बचाया गया है।

पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में CM

उन्होंने कहा कि एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही नीलकमल नामक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। नौसेना, तटरक्षक, बंदरगाह और पुलिस की टीमों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए भेजा गया है। हम जिला और पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। अधिकतर नागरिकों को बचा लिया गया है। हालांकि, बचाव अभियान अभी भी जारी है। बचाव अभियान के लिए सभी आवश्यक मशीनरी तैनात करने के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिए गए हैं।

Advertisement

इस दौरान सीएम फणडवीस ने मुआवजे का भी ऐलान किया है। हादसे में जाव गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सीएम रिलीफ फंड से 5 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की गई है।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय नीलकमल नाम के नाव पर लगभग 80 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। नाव मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब चार बजे एक स्पीड बोट उससे टकरा गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: मुंबई से बड़ी खबर, गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा, नाव पलटी, 2 की मौत कई लापता

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड