Mumbai Bus Accident: दुकान के बाहर शॉपिंग कर रहे थे लोग, 'मौत; बनकर आई BEST बस, भांडुप हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज

भांडुप बस हादसे से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है, जो रोंगेटे खड़े करे देना वाला है। हादसे वाली जगह पर एक कपड़े की दुकान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भांडुप में रेलवे स्टेशन के पास BEST बस रिवर्स लेते समय कई लोगों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। अब हादसे से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है, जो रोंगेटे खड़े करे देना वाला है। हादसे वाली जगह पर एक कपड़े की दुकान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई।

यह हादसा भांडुप पश्चिम स्टेशन रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना बस रिवर्स लेते समय हुई। पुलिस ने ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। BEST बस को रिवर्स करते समय चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और 14 यात्रियों को टक्कर मार दी, जिसमें 4 की जान चली गई। बस हादसे का ताजा CCTV सामने आया है।

दुकान में लगे CCTV में कैद हुई घटना

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक साड़ी के दुकान के बाहर कई लोग खड़े हैं। सभी शॉपिंग करने और अपने काम में व्यस्त है। तभी पीछे की दिशा से एक तेज रफ्तार बस आई और सड़क पर खड़े लोगों को कुचलते हुए बढ़ गई। कुछ लोग जान बचाने के लिए साड़ी की दुकान के अंदर भागे। दुकानदार भी डर से भागता नजर आ रहा है। अचानक से अफरातफरी मच जाती है।

रिवर्स दिशा से आई तेज रफ्तार बस

इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कुछ यात्री सड़क किनारे खड़े हैं, तभी अचानक से एक बस रिवर्स दिशा में आती है। लोग जान बचाने के लिए भागने लगते हैं। एक व्यक्ति इस बस के पहिए के नीचे कुचलता हुआ इस सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। हादसे वाली जगह पर स्थित कपड़े की दुकान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई।

Advertisement

बस चालक हिरासत में 

घटना की सूचना आज (29 दिसंबर) रात करीब 10.05 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) कंट्रोल रूम को दी गई थी। घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हुई है, जिसमें 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है।

CM फडणवीस ने मुआवजे का किया ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया। CM ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "मुंबई में भांडुप रेलवे स्टेशन के पास एक जानलेवा हादसे में 4 लोगों की मौत होना बहुत दुखद घटना है। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, और मैं भगवान से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।"

Advertisement

यह भी पढे़ें: Mumbai: भांडुप रेलवे स्टेशन के पास कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? 4 की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड