बेचैनी महसूस हुई फिर उठा सीने में दर्द और...CJP के प्रोटेस्‍ट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, अस्‍पताल में मौत

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार (2 अक्टूबर, 2026) को आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai 75 year old Thane man dies of heart attack while attending CJP protest at Shivaji Park
बेचैनी महसूस हुई फिर उठा सीने में दर्द और...CJP के प्रोटेस्‍ट में आए 75 वर्षीय बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, अस्‍पताल में मौत | Image: X

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार (2 अक्टूबर, 2026) को आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के पीछे दिल का दौरा पड़ने को कारण बताया गया है। मृतक की पहचान गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई के रूप में हुई है। वह ठाणे में रहते थे। पुलिस के अनुसार, पिल्लई करीब 4:30 बजे शिवाजी पार्क पहुंचे थे। करीब 5 बजे गेट नंबर 6 के पास उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई।

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद की। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक डॉक्टर ने पहले उनका इलाज किया। इसके बाद पिल्लई को शिवाजी पार्क स्थित सुश्रूषा अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कब शुरू हुआ सीजेपी का प्रोटेस्ट

दरअसल सीजेपी का विरोध प्रदर्शन करीब चार बजे शुरू हुआ था और उस समय तेज धूप थी। पुलिस की अनुमति नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जुटे और इस प्रतिष्ठित मैदान के आसपास का इलाका हजारों लोगों से भर गया।

Advertisement

इससे पहले सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (सीईसी) के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में जुटे प्रदर्शनकारियों को जेल भेजने की शुक्रवार को चुनौती दी। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए दीपके ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इतनी अक्षम है कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दो महीने के भीतर ही उन्हें एक और प्रदर्शन करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें- उमेश पाल की पत्नी जया पाल की राजनीतिक पारी, BJP में मिला बड़ा पद, पति की प्रयागराज में सरेआम अतीक अहमद-अशरफ ने कराई थी हत्या

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड