Mumbai: एक ही नंबर प्लेट वाली 2 कार मिलीं, एक व्यक्ति गिरफ्तार

दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल के पास सोमवार को एक ही नंबर प्लेट वाली दो कारें खड़ी मिलने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
Mumbai: एक ही नंबर प्लेट वाली 2 कार मिलीं, एक व्यक्ति गिरफ्तार | Image: X

दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल के पास सोमवार को एक ही नंबर प्लेट वाली दो कारें खड़ी मिलने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि चालक प्रसाद चंद्रकांत कदम (38) ने यह सुनिश्चित करने के लिए नंबर प्लेट में हेरफेर की थी कि उसका वाहन उस वित्तीय कंपनी द्वारा जब्त न किया जाए, जिससे उसने ऋण लिया था।

अधिकारी के अनुसार…

अधिकारी के अनुसार, कदम ने बताया कि किश्तों का भुगतान न करने पर ‘फाइनेंस कंपनी’ ने पहले भी दो बार उसकी कार को जब्त कर लिया था। अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता साकिर अली के मुताबिक उनकी कार को नियमित रूप से यातायात नियम उल्लंघन के ई-चालान मिल रहे हैं। उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है, उन्होंने मामले की पड़ताल की और आज दोपहर उन्हें अपनी गाड़ी के समान नंबर प्लेट वाली एक कार मिली।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘उसने कदम से पूछताछ की, जो फर्जी नंबर प्लेट वाली कार में था और फिर पुलिस दोनों वाहनों को कोलाबा पुलिस थाने ले आई। अली की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया और कदम को गिरफ्तार कर लिया गया।'

ये भी पढ़ें - HMPV से बिगड़े हालात, दूसरे देशों से क्यों नहीं बंद कर रहा फ्लाइट सेवा?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड