VIDEO: मेरे अंदर भी वही खून जो मुख्तार अंसारी...गाजीपुर में भरे मंच से माफिया के बेटे अब्बास ने किसे धमकाया, भगवान राम का क्यों किया जिक्र? जानिए

यूपी के गाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान भरे मंच से अब्बास अंसारी ने हुंकार भरते हुए कहा कि मेरी रगों में वही लहू है जो मुख्तार अंसारी के अंदर था। लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि मेरे पिता नहीं हैं तो जुल्म कर लेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी एक फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। यूपी के गाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान भरे मंच से उन्होंने हुंकार भरी और कहा, ‘मेरी रगों में वही लहू है, जो मुख्तार अंसारी के अंदर था। मुझे भी चार साल के लिए जेल भेजा गया, लेकिन मैं डरा नहीं और मजबूत होकर आपके बीच आया हूं।’ इस दौरान उन्होंने भगवान राम का नाम लेकर BJP पर निशाना भी साधा।

गाजीपुर के पडैनिया गांव में कारगिल शहीद रामदुलार यादव की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम में विधायक अब्बास अंसारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। अब्बास अंसारी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा में उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान, अब्बास अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को याद दिलाया कि वह मुख्तार अंसारी के बेटे हैं।

मेरी रगों में मुख्तार अंसारी का का खून है- अब्बास

मंच से अपने संबोधन में अब्बास अंसारी ने कहा, “मेरी रगों में वही लहू है। जरूरत पड़ी तो आखिरी बूंद तक साथ दूंगा। मैं मुख्तार अंसारी का बेटा हूं। मेरी रगों में जो भी लहू है, वो आपकी अमानत है। जब जहां भी जरूरत है, वसूल कर लेना। ये वादा है मेरा आपसे। लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि आज मेरे पिता हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए कोई ताकत जुल्म करके निकल जाएगी। मेरे पिता को जानने वाले लोग आज भी मौजूद हैं। मैंने उनके संघर्ष और बहादुरी के किस्से सुने हैं।”

आखिरी सांस तक लोगों की रक्षा करूंगा-अब्बास

अब्बास अंसारी ने लोगों से वादा करते हुए कहा, “मैं अब्बास अंसारी आपसे वादा करता हूं, हुनर, ताकत और किरदार में लोगों को कम नहीं मिलूंगा। कलेजे में वही ताकत है। जहां भी आपको जरूरत पड़ेगी, अपने खून की आखिरी बूंद तक आपके मान-सम्मान की रक्षा करूंगा।”  उन्होंने लोगों से धर्म और जाति के नाम पर न बंटने की अपील की। सत्ता में बैठे लोगों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी राजनीति की रोटी सेंकने के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement

अब्बास ने भगवान राम का क्यों किया जिक्र? 

2024 के चुनाव का जिक्र करते हुए अब्बास अंसारी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “विधि का विधान तो देखिए। अयोध्या से भगवान राम ने परिणाम दिखा दिया। भगवान ने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के नाव को डूबो दिया।” राम मंदिर चंदा चोरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस चोरी का उजागर भी भगवान राम ने ही किया था। 

धर्म और क्षेत्र के नाम पर बटना नहीं है

अब्बास अंसारी ने दावा किया कि यूपी की आवाम ने मन बना लिया है कि जो लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें अब प्रदेश में कुर्सी पर बैठे रहने नहीं देंगे। अब्बास ने जोर दिया कि आने वाले समय में लोगों को जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर अलग नहीं होना चाहिए, बल्कि एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आरक्षण को लेकर अखिलेश पर बरसे राजभर; जानें क्या कहा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड