अपडेटेड 10 April 2024 at 10:10 IST

मुख्तार अंसारी की कब्र पर आज फातिया पढ़ेगा बेटा अब्बास,कासगंज जेल से लाया गया गाजीपुर, प्रशासन अलर्ट

माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी बुधवार को अपने पिता की कब्र पर फातिया पढ़ेगा। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Follow : Google News Icon  
Abbas Ansari
अब्बास अंसारी | Image: Social media

माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी बुधवार, 10 अप्रैल को पिता की कब्र पर फातिया पढ़ेगा। सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अब्बास अंसारी को कासगंज जेल से भारी सुरक्षा के बीच गाजीपुर लाया गया। उसे जेल से सीधे काली बाग कब्रिस्तान ले जाया जाएगा। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अब्बास को पिता की कब्र पर फातिया पढ़ने की इजाजत दे दी है। मुख्‍तार का फातिया 10 अप्रैल को पढ़ा जाना है। अदालत ने 11 और 12 अप्रैल को परिवार के लोगों से भी मिलने की इजाजत दी है। 13 अप्रैल को अब्बास वापस कासगंज जेल आ जाएगा।

गाजीपुर जेल पहुंचा अब्बास अंसारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,अब्बास अंसारी को जिला जेल के बैरक नंबर 10 में रखा जाएगा।  बैरक नंबर 10 में पहले मुख्तार अंसारी भी रहा करता था। भारी सुरक्षा के बीच अब्बास अंसारी को कासगंज जेल से मंगलवार देर शाम गाजीपुर लाया गया। अब्बास को पिता मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिया पढ़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट से 3 दिनों की इजाजत मिली है।

सुनवाई के दौरान जज ने क्या कहा?

आदेश सुनाते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि याचिकाकर्ता को पुलिस हिरासत में और पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ कासगंज जेल से उसके गृहनगर ले जाया जाएगा। अदालत ने आगे कहा, ''भले ही 10 तारीख (अप्रैल) के बाद कोई अनुष्ठान न हो, याचिकाकर्ता को 11 और 12 तारीख को अपने परिवार से मिलने की अनुमति दी जाए।''

Advertisement

 28 मार्च को मुख्तार अंसारी की हुई थी मौत

बता दें कि 28 मार्च को अब्बास के पिता और माफिया मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।  इस दौरान अब्बास यूपी की कासगंज जेल में बंद था, जिसके चलते वो पिता के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया था। इसके बाद अब्बास ने 10 अप्रैल को अपने पिता मुख्तार अंसारी की फातिया में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसे फातिया पढ़ने और अपने परिवार के लोगों से मिलने की इजाजत दी है। 

यह भी पढ़ें:  तिहाड़ जेल के नियम ने अरविंद केजरीवाल को दिया झटका, भगवंत मान और संजय सिंह से नहीं होगी मुलाकात

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 April 2024 at 09:52 IST