MP: गाड़ी ओवरटेक करने पर युवकों की पिटाई करना SDM को पड़ा भारी, पद से हुए निलंबित, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश में युवकों ने SDM की गाड़ी को ओवरटेक किया तो उन्हें गुस्सा आ गया और बेरहमी से युवकों की पिटाई कर दी। जिला कलेक्टर ने SDM को पद से निलंबित कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MP SDM Umariya
MP में गाड़ी ओवरटेक करने पर युवकों की पिटाई करने वाला SDM निलंबित | Image: PTI/ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

(सत्यविजय सिंह)

MP News: मध्य प्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम अमित सिंह और कर्मचारियों ने दो युवकों को जमकर पीटा। घटना में युवकों को गंभीर चोट आई, जिसके बाद SDM सिंह के खिलाफ एक्शन लिया गया। दरअसल, दोनों युवकों ने SDM की कार को ओवरटेक कर लिया, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया और फिर अपने कर्मचारियों से उनकी पिटाई करवा दी। हालांकि, मामले में पीड़ितों के बयान के आधार पर एसडीएम अमित सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार वर्मा, सहायक संदीप सिंह एवं ड्राइवर नरेंद्र के ऊपर आईपीसी (IPC) की धारा द293,323,341,34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने SDM को निलंबित कर दिया है।

उमरिया जिले में एसडीएम समेत चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली थाना उमरिया में एफआईआर दर्ज की गई। बता दें एसडीएम की गाड़ी ओवर टेक करने पर अधिकारी आगबबूला हो गए और फिर SDM और तहसीलदार समेत चार लोगों ने ओवरटेक करने वाले वाहन को रोककर उसमें सवार दो युवकों के साथ लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। घटना में युवक को काफी चोट आई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर ने एसडीएम को प्रशासनिक कार्यों से हटा दिया और अब पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

युवकों का SDM की गाड़ी को ओवरटेक करना मंजूर नहीं हुआ और फिर एसडीएम ने मौजूदा कर्मियों के साथ मिलकर युवकों की गाड़ी खदेड़ी। SDM ने दोनों पीड़ित प्रकाश दहिया, पिता दिलीप दाहिया और शिवम यादव, पिता शिव प्रसाद यादव को लाठी डंडों से बेतहाशा पिटवाया। पिटाई की वजह से दोनो युवकों का सिर फट गया और शिवम यादव बेहोश हो गया। इसके अलावा एसडीएम ने उनकी गाड़ी में भी बुरी तरह से तोड़फोड़ करवाया। तभी गश्त करके लौट रहे पुलिस के जवानों की नजर जब बेहोश युवक पर पड़ी तो उनको अपनी गाड़ी में उठा कर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया।

Advertisement

शिवम यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अभी तक होश नहीं आया है लेकिन प्रकाश दहिया ने बताया कि ‘हम 4 लोग आ रहे थे और एक गाड़ी को ओवरटेक किया। पीछे से एसडीएम साहब की गाड़ी आई, जिसमें 6-7 लोग थे। उन्होंने हमारी गाड़ी रोकी और हमें मारने लगे। हम लोग कुछ नही किये हैं। हमारी गाड़ी से किसी को चोट भी नहीं लगा है। मेरा हाथ नहीं उठ रहा है। हमारे साथ जो बाकी के लोग थे वो भाग गए। जो गाड़ी चला रहा था शिवम यादव, वो भरौला का है। वो मेरा दोस्त है। वो बेहोश हो गया है। गाड़ी नम्बर नहीं पता है। उसमें एसडीएम लिखा था ये पता है।’

SDM ने दी सफाई

वहीं इस मामले में सफाई देते हुए एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह ने बताया कि पूरे जिले में रामजी को लेकर कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण हम क्षेत्र तरफ गए हुए थे। जाते समय देखे कि एक गाड़ी तेजी से हमारी तरफ आ रही है और वो हमको कट मारने की कोशिश की तो उनको बचाने के चक्कर में हमारी गाड़ी पलटते-पलटते बची। हम वहां देखे तो भीड़भाड़ थी। उनके साथ मारपीट हो रही थी तो हम सोचे कि कोई अप्रिय घटना न होने पाए इसलिए मेरे द्वारा समझा दिया गया कि ये न करें जो भी कानूनी कार्यवाही होनी है वो पुलिस करे। उसी समय पुलिस बल भी उपलब्ध हो गया था, और हमारे द्वारा नगर निरीक्षक महोदय को अवगत कराया गया था और मारपीट करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी।'

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड