MP: श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जा रही मिनी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 11 घायल

मध्यप्रदेश के इंदौर के निकट शनिवार को एक ट्रक और मिनी बस की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मिनी बस में सवार लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।

Follow : Google News Icon  
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
सड़क हादसा | Image: Representational

मध्यप्रदेश के इंदौर के निकट शनिवार को एक ट्रक और मिनी बस की टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मिनी बस में सवार लोग महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे।

चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने कहा, ‘‘इंदौर-धार रोड पर जवाहर टेकरी के पास जयेश किशन (39) की मौके पर ही मौत हो गई।’’ बस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं और आवश्यक उपचार देने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

पटेल ने बताया कि ट्रक गलत दिशा में तेजी से आ रहा था, तभी उसकी टक्कर मिनी बस से हो गई, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड