MP में शराब पीने को लेकर मचा बवाल, लोगों को कुचलने के लिए दौड़ाई कार; मारपीट-पथराव में 8 घायल

मध्य प्रदेश के सीहोर में शराब पीने को लेकर बवाल मच गया। लोगों के ऊपर गाड़ी दौड़ाई गई और पथराव भी हुए, जिसमें करीब 8 लोग घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर में शराब पीने को लेकर लोगों ने जमकर बवाल मचा दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि लोगों के ऊपर गाड़ी दौड़ाई गई। इतना ही नहीं, एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इस घटना में करीब 8 लोग घायल हो गए।

सीहोर में शादी समारोह के दौरान वर और वधु पक्ष के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान वर पक्ष के लोगों ने वधु पक्ष के सदस्यों को कार से कुचलने की कोशिश की। 

Advertisement

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि खाली मैदान में दो कारें कुछ लोगों के पीछे दौड़ रही हैं। वहां खड़े लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। कुछ लोग गाड़ियों पर पत्थर फेंकते भी दिख रहे हैं। विवाद में दोनों तरफ के 8 लोग घायल हुए हैं। दोराहा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुए इस विवाद के बाद देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके चलते किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड