अपडेटेड 23 January 2023 at 19:03 IST
MP News: एमपी के स्कूलों में मिलेगी भगवद गीता, रामायण, महाभारत का ज्ञान, जो करते हैं इन ग्रंथों की आलोचना वो हैं बेवकूफ-सीएम शिवराज
Shivraj Singh Chouhan on Geeta: सुघोष दर्शन कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम ने सरकारी स्कूलों में ग्रंथों की शिक्षा देने की कि घोषणा।
- भारत
- 2 min read

Shivraj Singh Chouhan on Hindu Epic: बिहार के शिक्षा मंत्री के रामचरितमानस वाले विवादित बयान के बाद कई नेताओं के विवादित बयान सामने आने लगे, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में सियासत गर्माई हुई है। रामचरितमानस पर विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गीता, रामायण, रामचरितमानस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम का कहना है कि अब मध्य प्रदेश के स्कूलों में गीता, रामायण और रामचरितमानस का पाठ पढ़ाया जाएगा।
बच्चों को देंगे पवित्र ग्रंथों की शिक्षा
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, ‘हमारे रामायण हो, महाभारत हो, वेद हों, उपनिषद हों, श्रीमद्भगवद्गीता ये वो अमूल्य ग्रंथ हैं जो मनुष्य को नैतिक बनाने, मनुष्य को पूर्ण बनाने, संपूर्ण बनाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए हमारे धर्म ग्रंथों की शिक्षा जरुरी है। हम तो शासकीय विद्यालयों में गीता जी का सार पढ़ाएंगे, रामचरितमानस जी पढ़ाएंगे, महाभारत के प्रसंग पढ़ाएंगे। क्यों नहीं पढ़ाना चाहिए भगवान राम को।’
बच्चों को नैतिक बनाना है उद्देश्य
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा,'तुलसीदास जी ने इतना महान ग्रंथ लिखा है ‘परहित सरिस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई, ऐसा ग्रंथ कहीं मिलेगा। सिया राम मय सब जग जानी, सब जगह सीताराम है। सृष्टि के कण-कण में भगवान विराजमान है। हर एक आत्मा परमात्मा का अंश है। हर एक घट में बस वही समाया हुआ है तो कौन दूसरा है। यह ग्रंथ देने वाले रामायण जी रामचरितमानस जैसे तुलसीदास जी, तुलसी बाबा मैं उनको प्रणाम करता हूं। मध्य प्रदेश में हमारे इन पवित्र ग्रंथों की शिक्षा देकर हम अपने बच्चों को नैतिक भी बनाएंगे, पूर्ण भी बनाएंगे शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा इन सब का सुख वह प्राप्त कर सके ऐसा बनाने का प्रयास करेंगे।’ एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान राजधानी भोपाल में विद्या भारती संस्था द्वारा आयोजित ‘सुघोष दर्शन’ कार्यक्रम में की।
Advertisement
कुछ लोगों को धर्म-संस्कृति की बुराई में आनंद मिलता है
बिहार के शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर तंज कसते हुए सीएम शिवराज ने कहा, 'ऐसे लोग जो हमारे इन महापुरुषों का अपमान करते हैं वह सहन नहीं किए जाएंगे'। कुछ लोग देश में ऐसे भी हैं जिन्हें हमारी संस्कृति, अध्यात्म, धर्म और महापुरुषों की आलोचना करने में ही आनंद आता है, ऐसे लोग बेवकूफ हैं। ऐसे लोग यह नहीं जानते कि वो देश का कितना नुकसान कर रहे हैं।’
यह पढ़ें: Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस के किस श्लोक पर है विवाद? क्या जानते हैं उसका सही अर्थ?
Advertisement
Published By : Rashmi Agarwal
पब्लिश्ड 23 January 2023 at 18:32 IST