हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट: मृतक के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान, CM Mohan Yadav ने दिए जांच के आदेश

हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट रके मृतकों के परिवार को सीएम मोहन यादव की ने 4-4 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घटना में जांच का आदेश भी दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MP CM Dr Mohan Yadav
MP CM डॉ मोहन यादव | Image: @CMMadhyaPradesh-FB

MP Harda Firecracker Factory Blast: मध्यप्रदेश के हरदा में पटाखे की फैक्ट्री में भीषण धमाके की वजह से अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। इस घटना में  6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 59 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना में हुए मृतकों को परिजनों को 4 लाख का मुआवजा देने के ऐलान किया है। वहीं जो लोग इस घटना में घायल हुए हैं उन्हें मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।

घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा, ''इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है और 59 से ज्यादा लोग घायल हैं। 59 से ज्यादा एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। हमारे मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, डीजी होम और करीब 400 पुलिस अधिकारी मौजूद हैं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। हम आग पर काबू पाने और घायलों को तत्काल सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं। मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये प्रदान करेंगे और घायलों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा।"

हरदा के बैरागड रहेट रोड पर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद 6 लोगों की मौत और 59 लोगों की घायल होने की सूचना मिली है। हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया है कि दमकल की और एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। सभी घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सहित इंदौर रेफर किया गया है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार

इस घटना में जो भी घायल हुए हैं, उन्हें बिना किसी रुकावट के ज्लद से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है।  

Advertisement

कांग्रेस विधायक की लोगों से अपील

हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर ने अपील की है कि सभी लोग अपने वाहन लेकर अस्पताल पहुंचे ताकि घायलों को भोपाल या बड़े शहरों के अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड