अपडेटेड 15 December 2024 at 07:47 IST

MP: ठंडे खून वाले सांप को देखभाल की ज्यादा जरूरत, इंदौर चिड़ियाघर में हीटर और कंबल का इंतजाम

सर्दी के मौसम में ठंडी हवाएं और गिरते तापमान न सिर्फ इंसानों के लिए चुनौती बनते हैं, बल्कि वन्यजीवों के लिए भी यह समय बेहद कठिन होता है।

Follow : Google News Icon  
snake needs more care, heaters and blankets
सांप को देखभाल की ज्यादा जरूरत | Image: ANI

Indore zoo:  मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड को देखते हुए इंदौर के चिड़ियाघर में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि इस बार तापमान में भारी गिरावट के चलते हीटर, हीटिंग पैड और ब्लोअर लगाए गए हैं। सरीसृप, जो ठंडे खून वाले होते हैं उन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। इनके लिए कृत्रिम तापमान बनाए रखने के साथ-साथ कंबल की भी व्यवस्था की गई है। डॉ. उत्तम यादव ने कहा- 'सर्दियों में जानवरों की देखभाल हमारी प्राथमिकता है। इस बार ठंड ज्यादा होने से अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े हैं' इसलिए चिड़ियाघर प्रशासन ने ठंड से प्रभावित जानवरों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

बाड़ों में हीटर लगाए गए 

इंदौर के चिड़ियाघर में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए हीटर और कंबल की खास व्यवस्था की गई है। सर्दी के मौसम में ठंडी हवाएं और गिरते तापमान न सिर्फ इंसानों के लिए चुनौती बनते हैं, बल्कि वन्यजीवों के लिए भी यह समय बेहद कठिन होता है। जानवरों को आराम और गर्माहट प्रदान करने के लिए बाड़ों में पुआल और लकड़ी के तख्ते बिछाए गए हैं। यह जमीन को ठंडी होने से बचाने के साथ जानवरों के लिए आरामदायक स्थान तैयार करते हैं। सर्दी के प्रकोप को कम करने के लिए बाड़ों में हीटर लगाए गए हैं। यह सुविधा सांप घर, उल्लू घर, मछली घर, शेर, व्हाइट टाइगर, लॉयन टेल बंदर और चिम्पांजी के बाड़ों में प्रदान की गई है। 

जलीय जीवों के लिए भी खास इंतजाम

पानी में रहने वाले जीव जैसे हिप्पो, घड़ियाल और मगरमच्छ के लिए निरंतर ताजा पानी चलाया जा रहा है। यह पानी ठंडा न हो और जीवों को गर्माहट मिल सके, इसके लिए नियमित सफाई और पानी के प्रवाह का ध्यान रखा जा रहा है।

स्वास्थ्य निगरानी, प्रशासन का जानवरों पर पूरा ध्यान 

सर्दी में वन्यजीवों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए डॉक्टरों और कीपरों की टीम तैनात है। जानवरों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के साथ उन्हें विशेष आहार और दवाइयां दी जा रही हैं। प्राणि उद्यान प्रशासन का कहना है कि उनका उद्देश्य हर जानवर को सुरक्षित और स्वस्थ रखना है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के बावजूद, इन उपायों से वन्यजीवों के बाड़ों को गर्म और आरामदायक बनाया गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, BJP-शिवसेना-NCP से कौन बन सकता है मंत्री ?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 15 December 2024 at 07:47 IST