PM मोदी ने पहली बार बने राज्यमंत्रियों से की मुलाकात, बोले- उनके अनुभव को सुना, क्योंकि...
संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी तो नीट पर बहस की संभावना भी है, खबरें और भी लाइव अपडेट्स में...

पीएम मोदी ने की राज्यमंत्रियों से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मंत्रिपरिषद में पहली बार राज्य मंत्री बने लोगों से मुलाकात की। उनके अनुभव और अंतर्दृष्टि को सुना, क्योंकि उन्होंने अभी-अभी अपनी मंत्रिपरिषद यात्रा शुरू की है। जमीनी स्तर पर शासन को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।"
ओम बिरला से मिले सिंधिया
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतीरादित्य सिंधिया ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।
Advertisement
प्रियंका गांधी पर उमा भारती का पलटवार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा, "प्रियंका गांधी के खानदान ने जब राज किया था तो आपातकाल लगने से पूरा देश गिर गया था, लोकतंत्र की संस्थाएं बंद हो गई थी लाखों लोग को जेल में डाल दिया गया था, हजारों लोग जेल में मर गए थे...इसलिए उन लोगों को कुछ बोलना ही नहीं चाहिए चुपचाप अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए।"
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मांग
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "NEET परीक्षा में देश के नौजवान के साथ जिस तरीके से जो कुछ हुआ है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं, पूरा देश और देश का नौजवान परेशान हैं। मैं धर्मेंद्र प्रधान जी को इतना ही कहूंगा कि उन्हें तत्काल इसे निरस्त करना चाहिए और फिर से पुन: इसकी परीक्षा कराना चाहिए और तुरंत तारीख घोषित करना चाहिए..."
Advertisement
आशा भोंसले की जीवनी की मुंबई में लॉन्चिंग
गायिका आशा भोंसले की जीवनी 'स्वरस्वामिनी आशा' आज मुंबई में लॉन्च की गई। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार, पंडित हृदयनाथ मंगेशकर और कई अन्य हस्तियां मौजूद थीं।
ओडिशा के सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात
ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने अपने डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा के साथ आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
विपक्ष ने समय को बर्बाद किया- बीजेपी नेता
उच्च सदन में NEET पर चर्चा पर बीजेपी नेता के.लक्ष्मण ने कहा, "कांग्रेस और विपक्ष के गठबंधन अगर सही में चर्चा करना चाहते तो राष्ट्रपति अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव के ऊपर उनके पास बात करने का मौका था। अगर वह सवाल उठाते तो सरकार जवाब देने के लिए तैयार थी...उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है आज उनके पास मौका था कि वे विस्तार से चर्चा कर सकते थे लेकिन उन्होंने इस समय को बर्बाद किया...NEET मामले में जांच और कार्रवाई चल रही है, कई लोग गिरफ्तार हुए हैं और कोर्ट में भी मुद्दा चल रहा है।"
सभापति खड़गे जी को नजरअंदाज करते रहे- जयराम रमेश
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के राज्यसभा के वेल में प्रवेश करने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, " उन्हें इसलिए जाना पड़ा क्योंकि इतने वरिष्ठ नेता को आज बोलने नहीं दिया गया। हम केवल यही चाहते थे कि पेपर लीक और NEET की घटनाओं पर पहले चर्चा की जाए। वह चर्चा की मांग के लिए हाथ उठाते रहे लेकिन उनकी कोशिशों को नजरअंदाज कर दिया गया और अंत में खड़गे जी को सदन के वेल में जाना पड़ा। आज कहा जा रहा है कि इससे पहले कभी कोई विपक्ष का नेता वेल में नहीं आया। 5 अगस्त 2019 को जब जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने का बिल लाया गया था तब उस समय गुलाम नबी आजाद इसके विरोध में वेल में आ गए थे। आज खड़गे जी राज्यसभा सभापति से अनुरोध करते रहे कि बोलने की इजाजत दी जाए, लेकिन वह खड़गे जी को नजरअंदाज करते रहे। ”
अमित शाह से मिले ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा के साथ आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
बजट पर CM एकनाथ शिंदे का बयान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “ये बजट महिला, युवा, किसान, श्रमिक सभी लोगों को आगे बढ़ाने वाला है। 1500 रुपए महिलाओं के खाते में सीधा मिलेगा। युवाओं को 10,000 रुपए अप्रेंटिसशिप मिलेगी। राज्य में 10 लाख युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। किसानों को फ्री बिजली मिलेगी। जिसका लाभ 50 लाख किसानों को होगा। लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी...”
बारिश काफी ज्यादा हुई, इसलिए जलभराव देखने को मिला- आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, " हमने पिछली बारिश तक लगभग 200 हॉटस्पॉट की पहचान की है। इनमें से 40 हॉटस्पॉट PWD की सीसीटीवी निगरानी में हैं... आपको यह समझना होगा कि अगर दिल्ली में 24 घंटे में 228 मिमी बारिश होती है, तो जल स्तर कम होने में समय लगेगा... अगर आपकी नालियों से पानी ओवरफ्लो हो रहा है तो इसका मतलब है कि बारिश काफी ज्यादा मात्रा में हुई है इसलिए जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है.."
हेमंत सोरेन हुए रिहा
झारखंड के पूर्व सीएम और जे पी नेता हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर रिहा हुए। झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें भूमि घोटाला मामले में जमानत दे दी थी।
बारिश और जलभराव पर दिल्ली सरकार ने बुलाई बैठक
दिल्ली सरकार ने भारी बारिश और जलभराव को लेकर आज दोपहर 2 बजे दिल्ली सचिवालय में आपात बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
चिराग पासवान का बयान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सिर्फ हंगामा खड़ा करने के लिए अगर आप सदन को बाधित करने की सोच रखते हैं तो ये गलत है...सरकार NEET के विषय पर गंभीर है। जांच की प्रक्रिया चल रही है। न्यायालय में भी मामला है। सरकार छात्रों के लिए आवश्यक कदम जरूर उठाएगी...आज सदन बंद करके क्या मिला? इससे विपक्ष की सोच दिखती है, आप सिर्फ सदन को रोकना चाहते हैं।"
खरगे ने बताई वेल में जाने की वजह
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने पर कहा, "मैंने सदन में 10 मिनट तक हाथ ऊपर करके रखा लेकिन चेयरमैन ने मेरी तरफ नहीं देखा। उन्होंने जानबूझकर मुझे नजरअंदाज करके मेरा अपमान किया। उनका ध्यान खींचने के लिए मैं अंदर (वेल में) गया।"
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Sansad: नीट पर बवाल के बीच स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी है। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जा रहा था इसी दौरान लामबंद विपक्ष ने नीट मुद्दे पर हल्ला बोल दिया। पहले 12 बजे तक प्रोसिडिंग्स स्थगित की गई फिर शुरू हुई तो हंगामा मचा और अंततः कार्यवाही को सोमवार तक स्थगित करना पड़ा।
हंगामे के बीच बोले सुधांशु त्रिवेदी, नेहरू-मोदी की बराबरी नहीं हो सकती
Parliament Proceedings Update: नीट पर स्थगन प्रस्ताव को लेकर विपक्ष अडिग है और दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ही राज्य सभा में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी बोले-, नेहरू-मोदी की बराबरी नहीं हो सकती।
राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित
लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई। यहां भी विपक्ष नीट अनियमितताओं को लेकर स्थगन प्रस्ताव पर अड़ा रहा।
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, नीट पर हंगामे का बाद स्पीकर का फैसला
Parliament News Update: लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के 10 मिनट बाद ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने NEET पर चर्चा को लेकर शोर मचाया लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बीच में कभी स्थगन प्रस्ताव नहीं लिया जाता।
जलभराव में फंसे सपा सांसद, स्टाफ ने गोद में उठा कार तक पहुंचाया
Delhi Heavy Rain: सपा सांसद राम गोपाल यादव को उनके स्टाफ के सदस्य और अन्य लोग उनकी कार तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं क्योंकि उनके आवास के आसपास का इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू हादसा स्थल पर पहुंचे
IGI Roof Collapse Update: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर पहुंचे, जहां आज भारी बारिश के कारण छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
आईजीआई हादसे में 1 घायल शख्स की मौत- अग्निशमन विभाग
IGI Accident Update: अग्निशमन विभाग के मुताबिक आईजीआई एयरपोर्ट हादसे की चपेट में आए एक घायल शख्स की मौत हो गई है। हादसा टर्मिनल 1 पर छत के एक हिस्से के गिरने से हुआ था।
नागरिक उड्डयन मंत्री ने आईजीआई हादसे को लेकर दी पूरी जानकारी
आईजीआई हादसे के बाद कई उड़ानें रद्द
Delhi Airport Roof Collapsed: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर एक यात्री ने बताया, "मेरी सुबह 9 बजे की फ्लाइट है। मुझे पता चला कि यहां ऊपर का ढांचा (छतरी) गिर गया है। कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वे (अधिकारी) अब हमें टर्मिनल 2 पर जाने के लिए कह रहे हैं..."। DIAL (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) के प्रवक्ता ने कहा, "आज सुबह से ही भारी बारिश के कारण, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पुराने प्रस्थान प्रांगण में छतरी का एक हिस्सा सुबह 5 बजे के आसपास गिर गया। घायलों के बारे में बताया गया है, और आपातकालीन कर्मचारी प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। इस घटना के परिणामस्वरूप, टर्मिनल 1 से सभी प्रस्थान अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं, और सुरक्षा उपाय के रूप में चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं। हम इस व्यवधान के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं और किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।"
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से 6 लोग घायल
IGI Update: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से 6 लोग घायल: अतुल गर्ग, फायर डायरेक्टर
अमरनाथ यात्रा आज जम्मू से होगी रवाना
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप और राम मंदिर से रवाना होगा।
दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा, टर्मिनल 1 की गिरी छत, कई घायल
IGI Accident: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 की छत अचानक गिर गई। इस हादसे की चपेट में कई वाहन आ गए। अब तक 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। सभी को मेदांता में उपचार के लिए भेजा गया।
संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव
Parliament News Today: लोकसभा के विशेष सत्र में आज संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तो राज्यसभा में सुधांशु त्रिवेदी इसकी शुरुआत कर सकते हैं।