मां... मैंने चोरी नहीं की थी, बस इतना लिखकर 13 साल के बच्चे ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में छलका दर्द, जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में एक 13 साल के बच्चे ने खुदकुशी कर ली। बच्चे ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- 'मां मैंने चोरी नहीं की है।' बच्चे पर एक मिठाई की दुकान से चिप्स के तीन पैकेट चुराने का आरोप था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suicide note
सुसाइड नोट | Image: Representative Image

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में एक 13 साल के बच्चे ने खुदकुशी कर ली। बच्चे ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- 'मां मैंने चोरी नहीं की है।' बच्चे पर एक मिठाई की दुकान से चिप्स के तीन पैकेट चुराने का आरोप था। 

बच्चे कृष्णेंदु दास पर आरोप लगा था कि उसने गोसाईनबर बाजार में एक मिठाई की दुकान से तीन चिप्स के पैकेट चुरा लिए। दुकानदार शुभंकर दीक्षित ने उसे पकड़ लिया और उसे दुकान पर वापस लाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया। इसके बाद कृष्णेंदु की मां भी उसे दुकान पर ले गईं और वहां सार्वजनिक रूप से उसे डांटा। 

बेइज्जती के बाद घर लौटते ही खुदकुशी

इस घटना से मानसिक रूप से आहत कृष्णेंदु जब घर लौटा तो उसने खुदकुशी करने जैसा गंभीर कदम उठा लिया। कृष्णेंदु को गंभीर हालत में तामलुक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कल (गुरुवार) को उसकी मृत्यु हो गई। इस तरह की खबरें बच्चों और माता पिता के अलावा हमारे समाज के लोगों के व्यवहार पर ध्यान देने पर मजबूर करते हैं कि क्या कची उमर में बच्चों का मन कमजोर होता है। बच्चों को छोटी छोटी बातें आहत कर जाती है।  

परिवार का दुकानदार पर गंभीर आरोप

वहीं कृष्णेंदु के परिवार का कहना है कि दुकानदार द्वारा की गई मारपीट और सार्वजनिक बेइज्जती ने ही उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। परिवार का यह भी मानना है कि मां द्वारा सार्वजनिक डांट ने भी बालक के आत्म-सम्मान को गहरी चोट पहुंचाई। पुलिस ने इसे अप्राकृतिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैसे ही कोई शिकायत दर्ज होती है, विस्तृत जांच शुरू की जाएगी।

Advertisement

मां ने भी लगाई थी डांट

दुकान पर सार्वजनिक बेइज्जती होने के बाद कृष्णेंदु की मां उसे फिर से दुकान पर ले गईं और वहीं पर बच्चे को डांट लगाई। बताया जा रहा है कि इसके बाद घर लौटने के बाद कृष्णेंदु ने कीटनाशक पी लिया। उसे तत्काल तमलुक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

( Note: अगर आप मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो कृपया हेल्प लें और इस नंबर 1800-599-0019 पर संपर्क करें। यहां कॉल करके तनाव, अवसाद या चिंता से बचाव के लिए डॉक्टरों से निशुल्‍क बात की जा सकती है, यह सेवा भारत के 25 राज्‍यों में चल रही है। )

Advertisement

यह भी पढ़ें : यूपी के 42 जिलों में गरजेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड