अपडेटेड 28 December 2024 at 11:42 IST
मनमोहन सिंह को आखिरी विदाई; आर्मी ट्रक में निगमबोध घाट ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर...अंतिम संस्कार में कौन-कौन पहुंचेगा, List
Manmohan Singh: मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में रखा गया था।
- भारत
- 2 min read

Manmohan Singh last rites: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अंतिम सफर पर निकल चुके हैं। मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। आर्मी के ट्रक में मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर रखा हुआ है, जो सबसे आगे है। मनमोहन सिंह के इस आखिरी सफर के दौरान पीछे-पीछे उनके चाहने वालों की भीड़ है। पौने 12 बजे मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में रखा गया। यहां से दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी खड़गे समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गजों का भी जमावड़ा होगा।
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचने वाले बड़े नेता- List
26 दिसंबर की शाम हुआ मनमोहन सिंह का निधन
मनमोहन सिंह का दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 92 साल की उम्र में दिल्ली स्थित एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। उनकी गिनती देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने देशभर में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान दौरान भारत में उन सभी स्थानों पर जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है वहां तिरंगा आधा झुका रहेगा।
Advertisement
मनमोहन सिंह का स्मारक बनवाएगी सरकार
केंद्र की सरकार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक बनवाएगी। कांग्रेस के आरोपों के बाद गृह मंत्रालय की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें कहा गया- ‘सरकार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी। इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं हो सकती हैं, क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए स्थान आवंटित किया जाना है।’
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 28 December 2024 at 11:17 IST