Morning Habits: सुबह खाली पेट ये चीज खाएं? ग्लोइंग स्किन का भी है शॉर्टकट... 7 दिनों में बदल जाएगी त्वचा की काया

सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? जानें 5 चीजें जो आपकी त्वचा को चमकाएंगी और एनर्जी भी बढ़ाएंगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dates Water
छुहारा | Image: Canva

Morning Empty Stomach Foods: सुबह का आहार हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। हम सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाते हैं यह हमारे पूरे दिन को प्रभावित करता है। सेहतमंद रहना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट इन पांच चीजों के सेवन जरूर करें।

1. गुनगुने पानी से करें सुबह की शुरुआत

सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करना चाहिए। आप चाहें तो इसमें नींबू और शहद भी मिला सकते हैं। खाली पेट गुनगुना पानी पीने से वजन नियंत्रित रहता है और शरीर डिटॉक्स होता है।

2. छुहारा

रोज सुबह खाली पेट दो भिगोया हुआ छुहारा आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें आयरन, फाइबर और विटामिन सी जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

3. फ्रेश हर्बल टी

अधिकांश लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है। हालांकि, खाली पेट चाय पीना हमारे सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। तुलसी या अन्य हर्ब्स से बना फ्रेश हर्बल टी पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी।

Advertisement

4. भिगोया चना, मूंग और किशमिश

सुबह प्रोटीन और विटामिन से भरपूर फूड आइटम्स का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। चना, मूंग और किशमिश को रातभर भिगोने के बाद सुबह खाने से आपके शरीर को कई पोषक तत्व मिलेंगे।

5. पपीता

पपीता में मौजूद पेपेन नाम का इंजाइम प्रोटीन को ब्रेक करने में मदद करता है। अगर आपको सुबह फ्रूट्स खाना पसंद है तो पपीता का सेवन करें। इससे एसिडिटी और अपच जैसी समस्या खत्म होगी और आपका पाचन तंत्र बेहतर होगा।

Advertisement

सुबह खाली पेट सही चीजें खाने से आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। गुनगुना पानी, छुहारा, फ्रेश हर्बल टी, भिगोया चना, मूंग और किशमिश, और पपीता जैसी चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। इन चीजों को अपने सुबह के आहार में शामिल करके आप अपने स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: घर में चूहों का खौफ? 5 रु. खर्च कर केले वाले नुस्खे से हो जाएंगे छूमंतर

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड