महाकुंभ में 78 हजार से अधिक यात्रियों ने रोडवेज की बसों से प्रयागराज की यात्रा की

हाल ही में संपन्न धार्मिक समागम ‘महाकुंभ’ के दौरान 78 हजार से अधिक यात्रियों ने राजस्थान रोडवेज की बसों से प्रयागराज की यात्रा की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Roadways bus
Roadways bus | Image: PTI

हाल ही में संपन्न धार्मिक समागम ‘महाकुंभ’ के दौरान 78 हजार से अधिक यात्रियों ने राजस्थान रोडवेज की बसों से प्रयागराज की यात्रा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हाल ही में सम्पन्न हुए महाकुंभ में राज्य के लोगों के आस्था की डुबकी लगाने के सपने को पूरा करने में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों ने अग्रणी भूमिका निभाई।

रोडवेज की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि महाकुंभ के लिए यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए 14 डिपो से प्रयागराज के लिए बसों का नियमित संचालन किया गया। महाकुंभ के दौरान 78 हजार 422 यात्रियों ने प्रयागराज की यात्रा की।

रोडवेज बसों ने छह करोड़ रुपए से अधिक कमाई की

इस दौरान रोडवेज के विभिन्न डिपो से बसों ने प्रयागराज के लिए कुल 11 लाख 59 हजार 880 किमी यात्रा की। प्रयागराज यात्रा में रोडवेज बसों ने उल्लेखनीय राजस्व अर्जित करते हुए छह करोड़ रुपए से अधिक की आय अर्जित की।

यह भी पढ़ें: नशे में टल्ली लड़के-लड़कियों ने बीच सड़क काटा बवाल- Video Viral

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड