अपडेटेड 17 April 2023 at 13:49 IST
4 लाख कीमत, 15 राउंड फायरिंग... भारत में बैन है Zigana Pistol, जिससे हुई Atiq की हत्या
Zigana Pistol की खासियत यह है कि इसमें एक बार में 15 गोलियां लोड होती हैं। एक बार बस ट्रिगर पर उंगली रखने पर पूरी मैगजीन खाली की जा सकती है।
- भारत
- 2 min read

Zigana Pistol Features: प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को प्वाइंट ब्लैंक रेंज फायर कर अंजाम दिया गया। 3 हत्यारों ने ताबड़तोड़ करीब 36 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने हत्यारों के पास से जो पिस्टल बरामद की है, वो भारत में बैन है और तुर्किए में बनाई जाती है। इस हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल का नाम ZIGANA PISTOL है। इसे गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर पार कर भारत लाया जाता है।
ZIGANA पिस्टल तुर्किए की कंपनी बनाती है। पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर में भी इस पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था। जानकारी के मुताबिक ये पिस्टल तस्करी के जरिए भारत लाई जाती है। पाकिस्तान के रास्ते इसे अवैध रूप से लाया जाता है। पाक-पंजाब बॉर्डर पर ड्रोन की मदद से भारत में लाने की आशंका है। खबरों के मुताबिक, इस पिस्टल को मलेशियाई सेना, अजरबैजान सशस्त्र बल और यूएस कोस्ट गार्ड इस्तेमाल करते हैं।
जिगाना पिस्टल की खासियत
जिगाना एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल है। इन पिस्टल में ऑटोमैटिक फायरिंग पिन ब्लॉक जैसे कई खास फीचर हैं। इसका निर्माण तुर्किए बंदूक कंपनी TİSAŞ करती है। इसका उत्पादन 2001 में शुरू किया गया था। तुर्किए में मूल रूप से डिजाइन होने वाले ये पहली पिस्टल थी। ZIGANA पिस्टल पाकिस्तान में भी खूब पंसद की जाती है। इस पिस्टल की खासियत यह है कि इसमें एक बार में 15 गोलियां लोड होती हैं। एक बार बस ट्रिगर पर उंगली रखने पर पूरी मैगजीन खाली की जा सकती है। अतीक अहमद हत्याकांड में दनादन फायरिंग का यही कारण था। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है।
जिगाना के Zigana PX-9 मॉडल का उत्पादन मलेशिया में तुर्किए के साथ साझेदारी में किया गया है। पाकिस्तान में, जिगाना मॉडल अवैध रूप से भी बेचे जाते हैं।
क्यों दिया वारदात को अंजाम?
अतीक पर हमला करने के तुरंत बाद पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ तीनों हमलावर को दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक हत्यारे जरायम की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्यारे वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार होना चाहते थे, लेकिन वक्त रहते पुलिस ने दबोच लिया।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 17 April 2023 at 14:02 IST