अपडेटेड 20 October 2024 at 21:08 IST
आपके शहर में निकला चंद्रमा? असम से शिमला तक, महिलाओं ने किया चांद का दीदार; पूजा के बाद खोला व्रत
Moon rises in your city?: क्या आपके शहर में करवा चौथ का चांद दिखाई दिया? देश के कई जगहों पर चांद के दीदार के बाद महिलाओं ने व्रत खोल लिया है।
- भारत
- 2 min read

Moon rises in your city?: सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाने वाला करवा चौथ का त्योहार पूरे देश में आज यानी 20 अक्टूबर, 2024 को बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जिसकी कुछ झलकियां भी अब सामने आने लगी है। वहीं देश के कुछ शहरों में महिलाओं ने चांद का दीदार करने के बाद पूजा करके व्रत भी खोल लिया है। आइए जानते हैं कि किन-किन शहरों में चांद निकल आया है।
क्या आपके शहर में चांद (Karwa Chauth Ka Chand) नजर आया? दरअसल, देश के कई राज्यों राजस्थान, जयपुर, शिमला, असम जैसी जगहों पर चांद का दीदार हो चुका है और महिलाओं ने चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत भी खोल लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन-किन जगहों पर महिलाओं ने किस तरह से चांद की पूजा की और व्रत खोला?
इन जगहों पर हुआ चांद का दीदार, क्या आपके यहां आया नजर?
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): यूपी (UP) के अयोध्या जिले में करवा चौथ का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, वहीं यहां 8 बजे के करीब चांद नजर आया, जिसके बाद महिलाओं ने चांद को देखकर पूजा की और अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया।
गुवाहाटी (Guwahati): करवा चौथ पूजा की कुछ खास झलक गुवाहाटी के असम (Assam) से सामने आई हैं। जिसमें महिलाओं चांद को देखकर पूजा करती और अर्घ्य देती हुईं नजर आ रही हैं।
Advertisement
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh): खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाने वाला शिमला ( Shimla ) भी आज करवा चौथ के रंग में रंग चुका है। यहां भी कई महिलाओं ने चांद के दीदार के बाद अपना व्रत खोला।
सुहागिनों के महापर्व करवा चौथ पर सुबह से भूखी-प्यासी महिलाओं को रात में चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। जहां देश के कुछ जगहों पर चांद नजर आ चुका है वहीं, दिल्ली और आसपास (Delhi NCR) के इलाकों में प्रदूषण की वजह से खबर लिखे जाने तकक चांद के दर्शन नहीं हो पाए हैं। हालांकि कुछ ही देर में यहां भी चांद नजर आने लगेगा।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 20 October 2024 at 21:08 IST