Monalisa: 'उसने मुझे 10 बार टच किया लेकिन...', मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए आरोप तो पेरेंट्स ने किया खारिज, कहा- वो पिता समान...

मोनालिसा भोंसले ने मंगलवार को डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पति और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है। जिसके बाद सनोज मिश्रा ने भी वीडिया जारी कर जवाब दिया। वहीं इन आरोपों को लेकर मोनालिसा के माता-पिता का बयान भी सामने आया है। पढ़ें मोनालिसा के माता-पिता ने क्या कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Monalisa allegations against Sanjoy Mishra parents
सनोज मिश्रा ने क्या गलत व्यवहार किया? मोनालिसा के आरोपों पर अब माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी | Image: Insta/ X-Grab

Monalisa allegations against Sanjoy Mishra: वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से निकाह कर चर्चा बटोरने वाली मोनालिसा ने अब अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर आरोप लगा दिए हैं। वहीं, जब मोनालिसा के बयान को लेकर माता-पिता से पूछा गया तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

क्या है मोनालिसा का आरोप?

हाल ही में केरल के कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने फिल्मकार सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार उन्हें 'गंदे तरीके से छुआ' मोनालिसा ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अपनों ने ही उन्हें इस मुश्किल घड़ी में अकेला छोड़ दिया।

गंभीर आरोप लगने के बाद क्या बोले सनोज मिश्रा? 

सनोज मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा- 'मोनालिसा ने कहा है कि मुझे जान का खतरा है। मोनालिसा को बहकाया गया है, साजिश रचकर मेरे खिलाफ बातें फैलाई जा रही हैं। जिहादी ब्रेन वॉश कर रहा है, इससे पहले मोनालिसा ने मेरे बारे में हमेशा अच्छी बातें ही कहीं थीं। अचानक एक दिन में ऐसा क्या हो गया कि मुझ पर इतने गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं? मेरा आप सभी से निवेदन है कि हो सकता है मेरे साथ कुछ गलत हो जाए। मोनालिसा को मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है। मेरे परिवार के साथ भी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन में धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई किसी भी हाल में नहीं रोकूंगा। मेरी आवाज को दबाया जा रहा है। अगर मेरे साथ कुछ भी होता है, तो मेरे सभी राष्ट्रभक्त साथी मेरा साथ दें। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करता हूं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं।' 

माता-पिता ने आरोपों को बताया ‘झूठ’ 

बेटी के इन सनसनीखेज दावों के बाद मोनालिसा के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपना खुलासा किया। बातचीत में मोनालिसा की मां ने कहा- 'मोनालिसा खुद को बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही है। उसे कोई पीछे से यह सब सिखा रहा है।' उन्होंने डायरेक्टर पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया।

Advertisement

वहीं, पिता जय सिंह ने डायरेक्टर का बचाव करते हुए कहा कि सनोज मिश्रा, मोनालिसा को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। परिवार का मानना है कि शादी के बाद पैदा हुए विवादों से ध्यान भटकाने के लिए मोनालिसा इस तरह की मनगढ़ंत कहानियां सुना रही हैं।

विवादों में कैसे घिरी मोनालिसा?

मोनालिसा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली मोनालिसा ने फरमान खान से शादी की, जिसे उन्होंने अपनी मर्जी का फैसला बताया। निकाह के बाद से ही उनके और उनके परिवार के बीच दूरियां बढ़ गई।

Advertisement

वहीं फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान से मनोलिसा और डायरेक्टर के बीच पेशेवर रिश्ते थे, लेकिन अब दोनों के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी अपनी सफाई दे चुके हैं। फिलहाल इसको लेकर कुछ साफ नहीं है कि वास्तव में मोनालिसा का उत्पीड़न हुआ या ये सिर्फ पारिवारिक कलह का नतीजा है। मामले को लेकर कोई कानूनी प्रक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है। 

यह भी पढ़ें: रेप के बाद नरबलि का भी एंगल, ढोंगी बाबा खरात के काले कारनामों का खुलासा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड