अपडेटेड 21 August 2023 at 15:33 IST
Moles: महिलाओं के इन अंगों पर तिल होना होता है अशुभ! जानें किस बात का होता हैं संकेत
सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। व्यक्ति के शरीर पर मौजूद ये तिल शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। आइए जानते हैं इसके बारे में....
- भारत
- 2 min read

Moles on Female Body: महिला हो या फिर पुरुष हर किसी के शरीर पर जन्म के साथ या बाद में तिल जरुर होते हैं। ये आमतौर पर एक छोटा गहरा भूरा या काले रंग का धब्बा होता है जिसे तिल के नाम से जाना जाता है। ये शरीर के किसी भी हिस्से में हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तिलों का कुछ न कुछ मतलब होता है जिसके बारे में समुद्र शास्त्र में बताया गया है। जिसके मुताबिक व्यक्ति के शरीर पर मौजूद ये तिल शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। आइए जानते हैं महिलाओं के किस हिस्से का तिल अशुभ माना जाता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
महिलाओं के इन हिस्सों पर तिल होना होता है अशुभ
सीने पर तिल
अगर किसी महिला के सीने पर तिल होता है तो समुद्र शास्त्र के मुताबिक इसे दांपत्य जीवन के लिए अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि सीने पर तिल वाली महिलाएं शादीशुदा जीवन में खुश नहीं रह पाती है।
पेट पर तिल
समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिस महिला के पेट या आस-पास तिल होता है तो वह स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से परेशान रहती हैं। इसलिए पेट पर भी तिल होना शुभ नहीं होता है।
Advertisement
माथे पर तिल
अगर किसी महिला के माथे पर बाईं ओर तिल होता है तो यह अशुभ होता है। कहते हैं कि माथे पर बाईं तरह तिल वाली महिला बहुत ही खर्चीली होती है।
हथेली पर तिल
महिलाओं की हथेली पर तिल होना भी शुभ नहीं होता है। जिन महिलाओं की हथेली पर तिल होता है इन्हें नौकरी से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Advertisement
आंख पर तिल
अगर किसी महिला के दाईं आंख पर तिल होता है, तो ऐसी महिलाएं स्वभाव से जलनखोर होती है।
होंठ पर तिल
महिला के होंठ के बाईं तरफ तिल होना भी अच्छा नहीं होता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक ऐसी महिला का स्वभाव सपोर्टिव नहीं होता है।
कंधे पर तिल
किसी महिला के कंधे या गर्दन पर तिल होना शुभ नहीं होता है। ऐसी महिलाएं हमेशा समस्याओं से घिरी रहती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 21 August 2023 at 15:32 IST