Punjab: मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, इसी में CM भगवंत मान भी हैं भर्ती, बढ़ाई गई सुरक्षा

Mohali news: मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सीएम भगवंत मान इसी अस्पताल में भर्ती हैं। धमकी भरे ईमेल में उन्हें निशाना बनाने की भी बात कही गई।

Follow : Google News Icon  
Fortis Hospital Bomb Threat
धमकी मिलने के बाद फोर्टिस अस्पताल की मिली सुरक्षा | Image: ANI

Punjab news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तबीयत बिगड़ने के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सोमवार (17 फरवरी) को सुबह ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी, लेकिन शाम में उन्हें फिर थकान महसूस हुई और इसके बाद अस्पताल लाया गया। इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि मुख्यमंत्री जिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं पंजाब के कई स्कूलों में भी बम की धमकी मिली है।

'खालिस्तान नेशनल आर्मी' ने दी धमकी

जानकारी के अनुसार मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और कई प्राइवेट स्कूलों को 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' की ओर से धमकी भरा एक ईमेल मिला है। इसमें दोपहर 1:11 बजे धमाके करने का समय बताया गया है। ईमेल में सीएम भगवंत मान का जिक्र करते हुए उन्हें निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकियों की सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट हो गई। फोर्टिस अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

स्कूलों को भी कराया गया खाली

मोहाली के फेस-5 स्थित एक स्कूल समेत कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद तुरंत इनको खाली कराया गया। बच्चों की छुट्टी कर दी गई। साथ ही साथ बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि मोहाली और चंडीगढ़ में पहले भी इसी तरह की धमकी भरे संदेश पहले भी मिल चुके हैं, जो बाद में झूठे साबित हुए। तब भी पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

Advertisement

शाम में दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए CM मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल आना-लगा हुआ है। सोमवार को ही सीएम को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। छुट्टी मिलने के बाद सीएम मान मोगा में 'युद्ध नशा विरुद्ध' रैली में शामिल होने के लिए भी पहुंचे थे। इस रैली में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। रैली को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री को फिर से भारी थकावट महसूस हुई, जिसके बाद शाम को उन्हें दोबारा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

यह भी पढे़ं: दिल्‍ली पुलिस पर्ची काटती रही, खुद ही मृत घोषित कर दिया...सड़क हादसे में साहिल की मौत पर मां ने किया बड़ा खुलासा
 

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड