'मोदी का बाप भी जेल जाएगा...', पटना के कार्यक्रम में आपा खो बैठे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे; PM के पिता पर दिया अमर्यादित बयान; जमकर हुई मारपीट- VIDEO

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में संबोधन के दौरान पीएम मोदी के पिता पर विवादित बयान दिया है। खरगे ने कहा कि "मोदी का बाप भी जाएगा"। खरगे ने ये बयान उस वक्त दिया, जब एक शख्स उनकी स्पीच के बीच में बोल पड़ा कि "मोदी नहीं जाएगा"।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Modi ka baap bhi jayega Mallikarjun Kharge’s remark triggers ruckus at Patna event watch video
'मोदी का बाप भी जेल जाएगा...', पटना के कार्यक्रम में आपा खो बैठे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे; PM के पिता पर दिया अमर्यादित बयान; जमकर हुई मारपीट- VIDEO | Image: Video Grab

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में संबोधन के दौरान पीएम मोदी के पिता पर विवादित बयान दिया है। खरगे ने कहा कि "मोदी का बाप भी जाएगा"। खरगे ने ये बयान उस वक्त दिया, जब एक शख्स उनकी स्पीच के बीच में बोल पड़ा कि "मोदी नहीं जाएगा"। इसके बाद खरगे ने नाराज होते हुए कहा कि "मोदी का बाप भी जाएगा।" इसका वीडियो भी सामने आया है।

खरगे के इस बयान के बाद कार्यक्रम में अचानक काफी भारी हंगामा और शोरगुल शुरू हो गया। वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं और आम लोगों के बीच हाथापाई जैसी गंभीर स्थिति भी बन गई। इतना सब होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे वहां बिल्कुल भी नहीं रुके। वह मंच से लगातार अपना विवादित भाषण देते रहे और उन्होंने अपना यह तीखा हमला भी जारी रखा।

क्या है पूरा मामला

घटना पटना में डॉ श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर की ही है। मल्लिकार्जुन खरगे अपने इस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार तीखे हमले कर रहे थे। खरगे मंच से जोर देकर बार बार कह रहे थे कि पीएम मोदी को अब सत्ता से जाना होगा।

उसी दौरान भीड़ में एक व्यक्ति ने खड़े होकर कहा कि पीएम मोदी कभी कहीं भी नहीं जाएंगे। इस बात को सुनकर मंच पर मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अचानक उस व्यक्ति पर बहुत भड़क उठे। उन्होंने तुरंत माइक पर पलटवार करते हुए बेहद गुस्से में कहा कि मोदी का बाप भी सत्ता से जाएगा।

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की भारी मारपीट

विवाद केवल खरगे के बयान तक ही नहीं रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां उस व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। इस विषय में भाजपा ने कांग्रेस को घेरते हुए हमला बोला है। भाजपा की तरफ से कहा गया है कि ये टिपण्णी दर्शाती है कि सत्ता से दूर रहने पर कांग्रेस किस तरह से विचलित है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- रात के 1 बजे, तंग कपड़े और हाथों में हाथ...श्रद्धा दुबे के संग सीढ़ियों से उतरते दिखा शिवा, नए VIDEO में रश्मि भी थी साथ; पकड़ा गया बड़ा झूठ
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड