अपडेटेड 9 June 2024 at 11:33 IST

मोदी 3.0 में बिहार का पलड़ा भारी! चिराग से लेकर ललन-रामनाथ तक को मिलेगी जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट

Modi Cabinet Ministers: मोदी कैबिनेट में कई नए चेहरों की एंट्री हो सकती है जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बिहार से होने की उम्मीद की जा रही है।

Follow : Google News Icon  
Chirag Paswan with PM Narendra Modi
मोदी के मंत्रिमंडल में बिहार से कौन-कौन? | Image: X

Modi 3.O Cabinet Updates: नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने को तैयार हैं। 9 जून (आज) को राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी शपथ लेंगे। शपथ समारोह से पहले मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की संभावित लिस्ट भी सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो नरेंद्र मोदी के साथ 74 मंत्री शपथ ले सकते हैं और इस लिस्ट में बिहार का पलड़ा भारी है।

लोकसभा चुनाव 2024 में NDA ने बिहार में दमदार प्रदर्शन किया। 40 सीटों में से एनडीए के खाते में 30 सीट आई। नीतीश कुमार की जदयू ने 12 जबकि चिराग पासवान की लोजपा (राम विलास) ने 5 सीट पर जीत हासिल किए। जबकि जीतन राम मांझी ने गया लोकसभा सीट से जीत दर्ज की।

मोदी 3.O में बिहार का पलड़ा भारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी कैबिनेट में कई नए चेहरों की एंट्री हो सकती है जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बिहार से होने की उम्मीद की जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान मोर्चा आवाम के चीफ जीतन राम मांझी भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ले सकते हैं। पीएम मोदी की शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार के जिन नेताओं को फोन किया गया उसमें चिराग पासवान का नाम शामिल है। वहीं इस लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले ललन सिंह का नाम भी शामिल है। वहीं गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय का मंत्री बनना भी लगभग तय माना जा रहा है।

ताजा जानकारी के मुताबिक बिहार के गया के सांसद जीतन राम मांझी, जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, मुंगेर से सांसद ललन सिंह,  चिराग पासावन को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए फोन किया गया है।

Advertisement

नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य भी उसी दिन शपथ लेंगे। मंत्रियों के संभावित नामों की एक लिस्ट भी सामने आ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल है, लिहाजा सबसे ज्यादा मंत्री बीजेपी के कोटे से होंगे। संभावित नामों में राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी, अमित शाह, नितिन गडकरी शामिल हैं, जो नरेंद्र मोदी के बाद शपथ ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ LIVE: मांझी, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, रामनाथ ठाकुर... मोदी के संभावित मंत्रियों को आए फोन

Advertisement


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 June 2024 at 11:14 IST