केरल के कासरगोड में लापता किशोरी और पड़ोसी मृत मिले

Kerala: केरल के कासरगोड जिले में करीब तीन हफ्ते पहले लापता हुई एक किशोरी (15) और एक व्यक्ति (42) के शव रविवार को एक गांव में मिले।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
minor dies
minor dies | Image: Pixabay

Kerala: केरल के कासरगोड जिले में करीब तीन हफ्ते पहले लापता हुई एक किशोरी (15) और एक व्यक्ति (42) के शव रविवार को एक गांव में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पायवलिके गांव की निवासी किशोरी 11 फरवरी से लापता थी और उसकी तलाश जारी थी। लड़की के माता-पिता ने पड़ोसी प्रदीप (42) पर आरोप लगाया था। किशोरी के लापता होने के बाद से प्रदीप भी लापता था।

पुलिस की 52 सदस्यीय टीम ने रविवार को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान, दोनों के शव लड़की के घर के पास एक पेड़ से लटके हुए मिले।

लड़की के माता-पिता ने 12 फरवरी को कुमाबाला थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और तब से मामले में जांच जारी थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आतिशी क्यों दिल्ली की महिला समृद्धि योजना पर सवाल उठा कर फंसीं? BJP के नेता पूछ रहे पंजाब में कर पाए क्या…
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड