अपडेटेड 16 April 2024 at 14:46 IST
गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लॉक के दूसरे तल पर लगी आग, हाहाकार
सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह 9:35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।
- भारत
- 2 min read

Delhi Fire: दिल्ली में केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक में स्थित गृह मंत्रालय (एमएचए) के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह 9:35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।
डीएफएस के अनुसार, गृह मंत्रालय के कार्यालय के आईसी प्रभाग में दूसरी मंजिल पर सुबह करीब 9.20 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने सुबह 9.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
अधिकारी ने बताया कि जेरॉक्स मशीन, कुछ कंप्यूटर और कुछ दस्तावेजों में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इमारत में मौजूद नहीं थे, लेकिन वहां कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- BREAKING: गुरुग्राम के स्कूल में भीषण आग लगने से अफरातफरी, आसमान में उठा धुएं का गुबार, VIDEO
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 16 April 2024 at 14:46 IST