'20-25 हजार में बिहार से लड़कियां लाएंगे, तुमलोगों की शादी कराएंगे...',BJP मंत्री के पति के विवादित बयान पर बवाल, कांग्रेस बोली- माफी मांगें

मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल RJD ने भी अपने X हैंडल पर इस वीडियो को शेयर कर बीजेपी पर हमला बोला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 rekha arya husband girdhari lal sahu controversial statement
BJP मंत्री के पति के विवादित बयान पर बवाल | Image: ANI/X

उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू अपने एक बयान की वजह विवादों में घिर गए हैं। विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के नेता भी उनके बयान की कड़ी शब्दों में आलोचना कर रहे हैं।  गिरधारी लाल साहू एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे बिहार की लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

गिरधारी लाल साहू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल RJD ने भी अपने X हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है और मांग की है कि इस आपत्तिजनक बयान पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए! बिहार की महिलाओं के लिए ऐसे बयान से उनकी गरिमा पर भी सवाल खड़े होते हैं।

RJD ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

RJD ने वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है- "लड़की बिहार से ले आएंगे! बिहार में ₹20-25 हजार में ही मिल जाती है!" भाजपाइयों और संघियों की बिहार की महिलाओं के बारे में ऐसी घृणित सोच है! इस पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का भाजपा की ओर से स्पष्टीकरण आना चाहिए! 
 

बिहार इसे बर्दाश्त नहीं करेगा-कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

रेखा आर्य के पति के कथित बयान पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "बिहार के लोगों का अपमान करना भाजपा का स्वभाव है। बिहार की महिलाओं के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। बिहार इसे बर्दाश्त नहीं करेगा...उन्हें बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।"

Advertisement

बीजेपी ने भी बयान पर कड़ी आपत्ति जताई 

बीजेपी ने भी गिरधारी लाल साहू के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।  BJP के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, "यह न केवल बिहार की महिलाओं बल्कि पूरे देश की आधी आबादी का अपमान है। महिलाओं को पैसे में तौलने वाली यह सोच बीमार मानसिकता की उपज है। इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

गिरधारी लाल साहू ने क्या कहा था?

मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो में गिरधारी लाल साहू अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि तुमने शादी क्यों न की? हमारे वक्त में तो अब तक 3-4 बच्चे हो जाते थे। हम तुम्हारी शादी कराएंगे। बिहार में 20-25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं, कुंवारों के लिए बिहार से लड़कियां लेकर आएंगे।' हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि Republic Bharat नहीं करता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कर्नाटक की कुलबर्गी जेल में कैदियों की 'रॉयल मेहमाननवाजी', BJP भड़की
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड