'सर कटेगा, झुकेगा नहीं', पुष्पा स्टाइल में काकोली घोष ने लगाई ममता की लंका, बोलीं- 40 साल साथ दिया, मिली सिर्फ गाली; 20 सांसदों पर ठोका दावा
ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत की बिगुल फुकने वाली लोकसभा सांसद काकोली घोष ने साफ-साफ कह दिया कि अब सर कटेगा, लेकिन झुकेगा नहीं। उन्होंने अपने साथ TMC के 20 सांसदों के साथ होने का दावा किया है।
- भारत
- 4 min read

पश्चिम बंगाल में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बहुत बड़ा सियासी उलटफेर और आंतरिक विद्रोह देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी के हाथ से ना सिर्फ सत्ता गई, बल्कि अब पार्टी भी गंवाने के कगार पर पहुंच गई है। पार्टी के अंदर का विद्रोह अब खुलकर सामने आ रहा है। वरिष्ठ लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोलकर उनकी 'लंका' लगा दी है। उन्होंने अपने साथ 20 सांसदों के साथ होने का दावा किया है।
काकोली घोष की अगुवाई में TMC के बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखी है। इन सांसदों ने NDA में शामिल होने की इच्छा जताई है। जब उनसे इस फैसले पर पार्टी के एक्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- बाद में पता चलेगा कि क्या होता है। अभी के लिए, क्या यह काफी नहीं है कि हम बंगाल के लिए, देश के लिए और भारत को सुरक्षित रखने के लिए काम करना चाहते हैं? यह एक अहम मुद्दा है। देश का मुद्दा हमारे लिए सबसे जरूरी है।"
20 सांसदों ने स्पीकर से मिलने का समय मांगा-काकोली घोष
लोकसभा सांसद काकोली घोष ने बताया, "हम 20 सांसदों ने स्पीकर से अलग बैठने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। हम पश्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही, हम पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल में फैली अराजकता, कुशासन और बेरोजगारी के खिलाफ हैं।"
अब मेरा सर कटेगा, झुकेगा नहीं-काकोली घोष
दूसरी पार्टी के दबाब में आकर फैसला लेने के सवाल पर काकोली घोष ने कहा, "कोई डराने-धमकाने की बात नहीं है। आप खुद देख सकते हैं, मैं यहां अकेली बैठी हूं। डराने-धमकाने की बात कहां है? MP काकोली घोष ने ममता बनर्जी को खुली चुनौती देते हुए कहा , "मेरा सर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं। मैंने बहुत सह लिया। मैं 2011 में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां नहीं आई, मैं यहां 40 साल से लड़ रही हूं। जैसा कि मैंने कहा, ऐसे लोगों की बातों का मुझ पर बिल्कुल कोई असर नहीं होता।"
Advertisement
ममता बनर्जी ने कोई संपर्क करने की कोशिश नहीं की- ममता बनर्जी
जब काकोली घोष से पूछा गया कि क्या ममता बनर्जी ने संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा, "उस तरफ से किसी ने संपर्क करने की कोशिश नहीं की। जब मैं जिला अध्यक्ष थी और चुनाव के नतीजे खराब रहे, तो मैंने व्यक्तिगत जिम्मेदारी ली। मुझे लगा कि शायद मैंने अपना काम ठीक से नहीं किया और मैंने पद छोड़ दिया। उसके बाद भी, न तो कोई मुझसे मिला और न ही किसी ने फोन किया।
40 साल के साथ के बदले गाली मिली
ममता बनर्जी पर बरसते हुए काकोली घोष ने कहा, मुझे बस किनारे कर दिया गया। ऐसा लगा जैसे किसी को मुझ पर भौंकने के लिए छोड़ दिया गया हो। मैं 40 साल से ममता बनर्जी के साथ हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा जब वह किसी को मुझे गालियां देने के लिए कहेंगी। वह मेरी गाइड, मेरी मेंटर और मेरी लीडर रही हैं, और मैं उन दिनों भी उनके साथ थी जब वह पावर में नहीं थीं। इसलिए यह कहना बेकार है कि सिर्फ इसलिए कि वह पश्चिम बंगाल में पावर में नहीं हैं, मैंने छोड़ दिया है। ऐसा नहीं है।