दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा की बैठक खत्म, नहीं बन पाई बात; कल फिर दोनों दलों के नेता करेंगे चर्चा

दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा की बैठक खत्म हो गई। बैठक महज 15 मिनट ही चली। सीट बंटवारे अभी कोई बात नहीं पाई है। मीटिंग का सिलसिला कल भी जारी रहेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा की बैठक खत्म
दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा की बैठक खत्म | Image: X

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच आज, सोमवार को दिल्ली में चर्चा हुई। हालांकि यह बैठक महज 15 मिनट ही चली। सीट बंटवारे अभी कोई बात नहीं पाई है। बैठक के बाद दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि बातचीत अच्छे माहौल में हुई और हमारी बातचीत कल भी जारी रहेगी।

सीट शेयरिंग पर कांग्रेस और सपा की बैठक को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "हम लोगों ने आपस की बात की। दोनों ने अपनी बात रखी, हमने अपनी बात रखी। मैं बता दूं कि दोनों पक्षों के नेतृत्व में लगातार बात हो रही थी। मैंने पहले भी कहा था कि उनमें आपस में चर्चा हो रही है। हम लोगों ने सर्वसम्मति के साथ इस बात को रखा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर विश्वास करते हैं। हम कल फिर बैठेंगे और उसके बाद आगे देखेंगे।"

तीन-चार दिनों में सब चीजें तैयार हो जाएगी-आराधना मिश्रा

बैठक में प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने पर उन्होंने कहा, "अभी मुझे जानकारी नहीं कि कौन रहेगा पर कल हम फिर बैठेंगे और इसके बाद फिर हम इस चर्चा को आगे ले जाएंगे और मुश्किल से तीन-चार दिनों में सब चीजें तैयार हो जाएगी।"

गठबंधन को आखिरी तक पूरा करके-राम गोपाल यादव

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर सपा-कांग्रेस नेताओं के बैठक पर सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा,"बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई। एक दूसरे की बात को सुना और हम जल्द ही इस गठबंधन को आखिरी तक पूरा करके आपको जल्द बताएंगे। 2-3 दिन में हम पूरा कर लेंगे। दूसरी बैठक कल होगी।

Advertisement

 बहुत जल्द समझौता होगा-राजेंद्र पाल गौतम 

विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "दोनों (कांग्रेस और सपा) की सहमति है और दोनों एक दूसरे पर भरोसा करते हैं। दोनों मिलकर गठबंधन करेंगे, यह लगभग तय है और सम्मानपूर्ण तरीके से समझौता होगा। बहुत जल्द (समझौता) होगा।"

अभी तक सीटों की कोई सूची सामने नहीं आई-सपा नेता

वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने यूपी चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की बातचीत पर कहा, "हम अपने-अपने राष्ट्रीय नेताओं से बात करेंगे, जिसके बाद कल एक और बैठक होगी...अभी तक (सीटों की) कोई सूची सामने नहीं आई है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत दौरे पर आए नेपाल पीएम बालेन शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड