Board of Peace: ट्रंप का न्योता, क्या 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होगा भारत? विदेश मंत्रालय ने साफ किया रूख
Board of Peace: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में पुनर्निर्माण के कामों के लिए 'बोर्ड ऑफ पीस' का गठन किया गया है। इसकी पहली बैठक 19 फरवरी को होगी। ट्रंप ने 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का भारत को भी न्योता भेजा है। क्या भारत इसका हिस्सा बनेगा? इस पर विदेश मंत्रालय का बयान आया है।
- भारत
- 3 min read

Board of Peace: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के बाद दोनों देशों के रिश्तों में पुरानी गर्माहट लौटती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर लगाया गया टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है। इसके बाद क्या अब ट्रंप के निमंत्रण पर भारत 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होगा? इस पर विदेश मंत्रालय ने अपना रूख साफ कर दिया है।
ट्रंप की अध्यक्षता में गाजा में पुनर्निर्माण के कामों के लिए 'बोर्ड ऑफ पीस' का गठन किया गया है। शुरू में इसे गाजा के लिए बनाया गया, लेकिन राष्ट्रपति ने इससे वैश्विक स्तर पर संघर्ष सुलझाने का दावा किया है।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
गुरुवार (12 फरवरी) को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कि हमारे पास अमेरिकी सरकार की ओर निमंत्रण आया है और हमसे बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने को कहा गया है। हम प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि भारत ने पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और संवाद को बढ़ावा देने वाले प्रयासों का लगातार समर्थन किया है। हमारे प्रधानमंत्री ने भी गाजा सहित पूरे क्षेत्र में दीर्घकालिक और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करने वाली ऐसी सभी पहलों का स्वागत किया है।
19 फरवरी को बोर्ड ऑफ पीस की पहली औपचारिक बैठक वॉशिंगटन में होने जा रही है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार फिलहाल निमंत्रण की समीक्षा कर रही है। उन्होंने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी कि भारत आगामी बैठक में भाग लेगा या नहीं।
Advertisement
कई देशों ने ठुकराया ट्रंप का निमंत्रण
अमेरिका ने पिछले महीने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए एक साइनिंग सेरेमनी आयोजित की थी। इसमें पाकिस्तान-तुर्की समेत कई देशों में शामिल हुए हैं। हालांकि कई देशों ने ट्रंप का निमंत्रण ठुकरा भी दिया। फ्रांस, डेनमार्क और स्वीडन ने इसमें शामिल होने से मना कर दिया है। वहीं, भारत भी अबतक इसका हिस्सा नहीं बना है।
'बोर्ड ऑफ पीस' की पहली बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शामिल होंगे। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी बैठक का हिस्सा बनेंगे। यह मीटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में होगी।