BREAKING: जगन्नाथ पुरी रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ जुटने से भगदड़ जैसे हालात, एक की मौत, 120 से ज्यादा घायल

पुरी जगन्नाथ यात्रा में भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं के भीड़ के बीच अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि 120 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Catastrophic Rush At Jagannath Rath Yatra: Stampede-Like Situation Leaves 1 Dead, 120 Hospitalised In Puri
Catastrophic Rush At Jagannath Rath Yatra: Stampede-Like Situation Leaves 1 Dead, 120 Hospitalised In Puri | Image: X

Puri Rath Yatra Stampede-Like Situation: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन के दौरान अचानक धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना में एक की मौत हो गई है, जबकि 120 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस श्रद्धालु की मौत हुई है उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

भारी भीड़ से भगदड़ जैसी स्थिति

बताया जा रहा है कि दर्शन के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा थी कि इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के दौरान आपातकालीन बचाव दलों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना से जुड़े वीडियो वायरल

इस घटना से जुड़े कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में साफ देखा गया कि बेकाबू भीड़ के कारण वहां के हालात पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गए। वहीं, कुछ अन्य वीडियो में घटना के बाद जमीन पर बिखरी चप्पलें वहां मची भारी अफरा-तफरी की गवाही दे रही हैं।

Advertisement

हर साल लाखों श्रद्धालु होते हैं शामिल

पुरी की रथ यात्रा देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए दूर-दूर से पुरी पहुंचते हैं। रथ यात्रा के दौरान भगवान को श्री मंदिर से बाहर लाकर श्रीगुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है, जहां वे कुछ दिन विश्राम करते हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इसी यात्रा के लिए रथ खींचने का इंतजार हो रहा था, जब यह हादसा हो गया। 

यह भी पढ़ें: 'विपक्ष के पास मुख्यमंत्री आवास में लौंडा नाच होता था, उससे ज्यादा उनकी सोच...', बिहार में टैक्स पर बवाल के बीच RJD पर अशोक चौधरी का हमला
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड