Gujarat: वलसाड इलाके में लगी भीषण आग, 15 से ज्यादा गोदाम जलकर खाक, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

गुजरात के वलसाड जिले के वापी इलाके में भीषण आग लग घई। आग में 15 से ज्यादा कबाड़ के गोदाम जल कर खाक हो गए। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire in warehouses
गुजरात के वलसाड इलाके में लगी भीषण आग | Image: ANI

गुजरात के वलसाड में भीषण अगलगी की घटना हुई है। जिले के वापी इलाके में कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटे काफी दूर से नजर आ रही थी। आग ने अपनी चपेट में 15 से ज्यादा कबाड़ के गोदाम को ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची।


गुजरात के वलसाड जिले के वापी इलाके में भीषण आग लग घई। आग में 15 से ज्यादा कबाड़ के गोदाम जल कर खाक हो गए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पार काबू पाने की प्रयास में जुटी। आग इतनी भीषण थी इसके लपटे काफी दूर से दिखाई रही है। आग की ऊंची- ऊंची लपटें गोदाम से निकल रही थी।

15 से ज्यादा गोदाम जलकर खाक

राहत की बात रही कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया गै। अग्निशमन अधिकारी रमन परमार ने कहा, "हमें रात करीब 3:20 बजे आग लगने की सूचना मिली। अब तक 10 से ज्यादा गोदाम पूरी तरह जल चुके हैं। यह प्लास्टिक और कबाड़ का गोदाम था, हमने 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया, आग अभी भी काबू में है। कोई जनहानि नहीं हुई है। 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड